Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम को लेकर दिल्ली में मंथन जारी, पार्टी के ये नेता दौड़ में हैं बने

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसलिए दिल्ली में उनके विकल्प के तौर पर नाम खोजने को लेकर मंथन जारी है। कहा जा रहा है कि यहां कांग्रेस आलाकमान बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ मसले को लेकर बातचीत भी कर रहा है।

Bihar Political News Brainstorming continues in Delhi in name of Bihar Pradesh Congress President Dr Madan Mohan Jha news
X

मदन मोहन झा

बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के कई दिग्गज नेता वर्तमान में दिल्ली (Delhi) में जमे हुए हैं। क्योंकि यहां पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम (new names of bihar congress state president) को लेकर मंथन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान (Congress high command) बिहार (Bihar) से पहुंचे दिग्गज नेताओं के साथ बातचीत कर रहा है। साथ ही कांग्रेस आलाकमान बिहार के इन नेताओं के साथ प्रदेश के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित नामों पर विचार विमर्श कर रहा है।

कहा जा रहा है कि वर्तमान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा (Bihar Pradesh Congress President Dr. Madan Mohan Jha) का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस स्थिति में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए नए नाम के सामने आने को लेकर चर्चाओं पर जोर है। यह बात उस वक्त और भी पुख्ता हो जाती है कि जब पड़ोसी राज्य झारखंड में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मनोनयन हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नए नामों में कुटुंबा से पार्टी विधायक राजेश राम, कदवां से पार्टी एमएलए शकील अहमद खान और प्रदेश में पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह समेत अन्य कई नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 4 की जगह 8 कार्यकारी अध्यक्षों के मनोनयन को लेकर भी विचार विमर्श हो रहा है। इसके लिए भी पार्टी में कई नाम सामने आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास की ओर से बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दलित वर्ग के नेता को अहमियत देने की अनुशंसा की गई है। वैसे भक्तचारण दास शनिवार को दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्र का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान जब चाहे तब नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष का नाम और कार्यकारी अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दे। साथ ही आलाकमान निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को जारी रखने के लिए भी स्वतंत्र है।

और पढ़ें
Next Story