Bihar Panchayat First Phase Elections: पहले फेज के लिए 10 जिलों में वोटिंग जारी, औरंगाबाद में हुई फायरिंग, पांच आरोपी अरेस्ट
बिहार पंचायत चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। शाम को 5 बजे तक वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। पहले फेज में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

गया: पिंक बूथ (बेलागंज मतदान केंद्र) पर अपनी बारी का इंतजार करते वोटर्स।
बिहार पंचायत चुनाव 2021 (Bihar Panchayat Election 2021) के पहले फेज के लिए मतदाता वोटिंग (Voting for the first phase) कर रहे हैं। शाम को पांच बजे तक वोटर्स (Voters) अपने मताधिकार का इस्तेमाल (exercise of franchise) कर सकेंगे। प्रथम फेज में बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग जारी है। वोटिंग को मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
लोगों के बीच वोटिंग को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही वोटर्स पंक्तियों खड़े दिखाई दे रहे हैं व अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। वैसे कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम (EVM) व बायोमेट्रिक की वजह से वोटिंग शुरू होने में देरी भी हुई है। पोलिंग सेंटर पर पहुंचने वाले वोटर के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। जो शख्स बिना मास्क के वोटिंग सेंटर पर पहुंचेगा, उससे 50 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
औरंगाबाद में गोलीबारी मामले में पांच गिरफ्तार
औरंगाबाद में फायरिंग (firing in samastipur) किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस (Police) ने अरेस्ट कर लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी मुखिया प्रत्याशी के पति पंकज यादव शामिल हैं। पंकज यादव पर हंगामा करने व बूथ लूटने का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले में वार्ड सदस्य प्रत्याशी इस्तेखार शाह, अरुण पासवान- पहरमा, मो मुनाजिर- बिसैनी व सुनील शर्मा- बिसैनी भी आरोपी हैं। सभी को अरेस्ट कर लिया गया है।
पिंक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंजताम
गया जिले में बेलागंज मतदान केंद्र को पिंक बूथ के तौर पर बनाया गया है। यहां भी ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण लिए मतदान जारी है। वहीं बूथ नंबर 104, 105 के मजिस्ट्रेट नवीन कुमार ने बताया कि इस बूथ की खासियत है कि ये पिंक बूथ है। सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। मतदान जारी है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।