सुशांत मामले में बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिये तैयार : संजय कुमार झा
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिये तैयार है। यह बात सूबे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने सुशांत के परिवार को भरोसा देते हुए कही। वहीं संजय कुमार झा ने मुंबई में बिहार पुलिस के साथ हुई बदसलूकी पर भी नाराजगी जाहिर की है।

बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को ट्वीट के मध्यम से बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार सरकार सीबीआई जांच की रिफारिश करने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह मामले में सीबीआई जांच चाहते हैं तो बिहार सरकार उनकी सहायता करने को तैयार है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बीते दिनों पटना में दर्ज हुआ था। जिसके के बाद से बिहार पुलिस मुंबई में जांच पड़ताल करने के लिये पहुंची हुई है। वहीं कल मुंमई में पटना पुलिस के साथ बदसलूकी होने का मामला भी सामने आया था। मुंबई में पुलिस के साथ कैदियों जैसा व्यवहार हो रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
वहीं जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने पटना पुलिस के साथ हुई बदसलूकी मामले पर नाजराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार पुलिस अपने अधिकारों के भीतर रहकर अच्छी तरह से जांच कर रही है। वहीं संजय ने कहा कि मुंबई पुलिस को न्याय दिलाने के लिए पटना पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनका परिवार इस मामले में निष्पक्ष जांच से कम कुछ नहीं चाहता है। याद रहे बॉलीवुड अभिनेता सुंशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई में स्थित अपने घर में मृत पाये गये थे।