बिहार सरकार ने कहा, झूठी है 264 करोड़ के पुल टूटने की खबर
बिहार सरकार ने 264 करोड़ के पुल टूटने की खबर को झूठा बता दिया है। बिहार सरकार ने इसके लिए एक वीडियो जारी किया है।

बिहार सरकार ने 264 करोड़ के पुल टूटने की खबर को झूठा बता दिया है। बिहार सरकार ने इसके लिए एक वीडियो जारी किया है। मंत्री नंद किशोर ने दावा किया है कि जिस पुल के टूटने की खबर मीडिया दे रही है, वो 264 करोड़ वाला पुल है ही नहीं।
टूटा है छोटा पुल
बिहार सरकार ने कहा कि सत्तर घाट पुल के अंदर तीन छोटे-छोटे ब्रिज हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज से दो किमी की दूरी पर एक छोटा पुल है। उसी का रास्ता कट गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सड़क का हिस्सा है जो कट गया है। इस छोटे पुल का रास्ता पानी के तेज बहाव की वजह से कटा है। उन्होंने कहा कि 264 करोड़ के पुल को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
तेजस्वी यादव ने साधा था निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा था कि 8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ख़बरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुँह दिखाई है।इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है।
8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 15, 2020
ख़बरदार!अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो?263 करोड़ तो सुशासनी मुँह दिखाई है।इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है pic.twitter.com/cnlqx96VVQ