Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bihar Elections: चिराग पासवान का तंज- नीतीश कुमार 15 वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी ले रहे 3 साथियों का सहारा

Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने एक बार फिर से मतदान पूर्व संध्या नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने कहा कि यहां कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी 3 साथियों का सहारा लेना पड़ता है।

bihar elections chirag paswan tightened up against nitish kumar
X

Bihar Assembly Elections 2020: एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर नीतीश कुमार के खिलाफ साधा निशाना। 

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में वैसे तो विधानसभा चुनावों के लिये प्रचार- प्रसार का दौर थम गया है। लेकिन सियासी दलों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर नीतीश कुमार के खिलाफ सियासी तीर छोड़ा है।

चिराग पासवान ने लिखा कि इतने मुश्किल वक्त में भी मेरा हौसला नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि बिहार पर नाज़ करने के लिए अकेले चुनाव लड़ने का फ़ैसला लेना हुआ तो मैं घबराया नहीं। याद रहे, बिहार में जब विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासी तैयारियां शुरू ही हुई थी। उसी दौरान चिराग पासवान के पिता एवं बिहार के दिग्गज राजनीतिज्ञ राम विलास पासवान का देहांत हो गया था। जिसके बाद चिराग पासवान चुनावों के दौरान अकेले पड़ गये।

आगे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुये लिखा कि यहां कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें 15 साल सत्ता में रहने बाद भी 3 साथियों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं चिराग पासवान ने दावा किया कि आप सभी के आशीर्वाद से बिहार जीतेगा व नया युवा बिहार बनेगा।



बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का है समय : एलजेपी अध्यक्ष

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने इससे पहले ट्वीट के माध्यम से बिहार के पिछले 30 वर्षों के शासनकाल को निशाने पर लिया है। चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारियों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है। इसके अलावा अधिकारी खुद अपनी पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते हैं। यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस हैं। यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का।

और पढ़ें
Next Story