Bihar Election Result: भाजपा नेता नंद किशोर यादव व राजद नेता तेज प्रताप यादव अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे चल रहे
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा के दिग्गज नेता नंदकिशोर यादव फिलहाल करीब 4 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। वही राजद नेता तेज प्रताप यादव भी करीब 1500 वोट से अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं।

Bihar Assembly Elections 2020: लगभग सभी सीटों पर मतगणना जारी।
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में लगभग सभी 243 सीटों के लिये मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं जानकारी के मुताबिक अब तक के रूझानों में एनडीए बहुमत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि एनडीए अब तक हुई मतगणना में करीब 125 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। महागठबंधन दल को एनडीए से पीछे 109 सीटों पर बढ़त बनाये हुये दिखाया गया है।
इसके अलावा अब तक आये रुझानों में जिन प्रत्याशियों की स्थिति अच्छी दिखाई जा रही है। उनके समर्थक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं जो उम्मीदवार अब तक पीछे नजर आ रहे हैं। उनके समर्थक थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी ये परिणाम नहीं हैं। प्रत्याशियों का ऊपर - नीचे जाने का सिलसिला जारी है।
वहीं राघोपुर विधानसभा सीट से राजद की ओर से पार्टी नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। जो अब तक हुई वोटों की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी से 727 मतों से आगे बताये जा रहे हैं।
पटना साहिब सीट से बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। जो अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रविन सिंह से करीब 4000 से पिछड़ते हुये बताये जा रहे हैं।
हसनपुर विधानसभा सीट से राजद नेता तेज प्रताप यादव महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। अब तक हुई मतों की गिनती में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने प्रतिद्वंदी से करीब 1500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव से हसनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राज कुमार राय आगे बताये जा रहे हैं।
गया टाउन विधान सभा सीट से एनडीए के झाझा उम्मीदवार के तौर पर बिहार के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता प्रेम कुमार मैदान में हैं। जो अपने प्रति प्रतिद्वंदी से करीब 339 पीछे बताये जा रहे हैं। इस सीट पर प्रेम कुमार से कांग्रेस प्रत्याशी अघौरी ओंकर नाथ आगे चल रहे हैं।
इसके अलावा मधुबनी जिले की बिस्फी सीट से भी द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया अपने प्रतिद्वंदी से पीछे बताई जा रही है।
इसके अलावा बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी इमामगंज सीट से अपने अपने प्रतिद्वंदी से करीब 1500 मतों से पीछे बताई जा रहे हैं।