बिहार चुनाव 2020: विधायक से लोगों ने पूछा कि क्या यह बस्ती पाकिस्तान में जो इसका विकास नहीं हुआ?
Bihar Election 2020 : बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजद नेता ने पटना की दिघा विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें स्थानीय लोग भाजपा विधायक से बस्ती की बदहाली पर सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं कि क्या ये बस्ती पाकिस्तान में है जो इसका विकास नहीं किया गया।

Bihar Election 2020 : बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजद नेता ने पटना की दिघा विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें स्थानीय लोग विधायक से बस्ती की बदहाली पर सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं कि क्या ये बस्ती पाकिस्तान में है जो इसका विकास नहीं किया गया।बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दिघा के विधायक संजीव चौरसिया विस क्षेत्र की एक बस्ती में पहुंचे। जहां उनको लोगों से मिलने के लिए टूटे-फूटे और जलभराव वाले रस्ते के बीच से होकर जाना पड़ा। जब विधायक संजीव लोगों से मिले तो लोगों ने बस्ती की बदहाली पर तीखे सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह बस्ती पाकिस्तान में है जो यहां विकास कार्य नहीं किया गया है। वहीं विधायक से लोगों ने मुख्यमंत्री फंड के बारे में भी जानना चहा। जिसका विधायक संजीव चौरसिया के पास संतुष्ट जवाब नहीं था। जिसके बाद लोगों ने विधायक को खरी-खोटी सुनाई और स्मार्ट सिटी पटना पर भी तंज कसा।
लोगों ने विधायक से ये भी पूछा कि आप पहले कभी इस बस्ती में क्यो नहीं आए? विधायक संजीव ने लोगों से कहा कि हा पहले भी इस बस्ती में वे आए हैं। विधायक की इस बात को जनता मानने के लिए तैयार ही नहीं थी और बस्ती के लोगों ने विधायक को खरी-खरी सुनाई, जिसके बाद विधायक जी चलते बने।
दूसरी ओर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजद नेता तेजस्वी यादव ने शेयर वीडियो पर कहा कि सिक्किम के माननीय राज्यपाल के सुपुत्र और पटना के दिघा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया को स्थानीय जनता खदेड़ रही है। बिहार में 15 वर्षों का सुशासनी विकास तैर रहा है। रविशंकर प्रसाद जी का भी गुणगान हो रहा है। पटना महानगर में वार्ड मेंबर से लेकर सांसद वर्षों से भाजपा/एनडीए के हैं, इसलिए पटना की नरक जैसी स्थिति है। जनता को अब सोचना चाहिए। राजद नेता ने इस बदहाली और नारकीय व्यवस्था का जवाब नीतीश कुमार और सुशील मोदी से मांगा है।