Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार चुनाव 2020: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बोले- तीनों दलों के बीच कोई विवाद नहीं, साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Bihar Election 2020: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को एनडीए गठबंधन को अटूट बताते हुए कहा कि घटक दलों से किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। सभी दल साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

bihar election 2020 bjp state president said no dispute between the three parties will fight the assembly elections together
X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

Bihar Election 2020: बिहार एनडीए के घटक दलों में किसी तरह के आपसी विवाद होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गठबंधन को अटूट करार दिया है। रविवार को संजय ने कहा कि तीनों दल भाजपा, जदयू व लोजपा एकसाथ मिलकर विस चुनाव लड़ेंगे। हमारे गठबंधन में लोकतंत्र है व सभी अपनी बातें रखने के लिए स्वतंत्र हैं। एनडीए के तीनों दलों के लिए जनता का विकास प्रमुख है। इसके अलावा संजय ने दावा किया कि गठबंधन में ना तो आपसी मतभेद हैं और ना ही मनभेद।

इससे पहले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया था कि पार्टी को 43 सीट से कम मंजूर नहीं है। चिराग ने लोजपा के वरिष्ठ नेताओं को सभी 243 सीटों पर तैयारी करने का जिम्मा सौंपा है। लोजपा अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखना चाहती है। चिराग ने कहा था कि उनके पास खोने को कुछ नहीं है। अभी उनके दो विधायक हैं। इससे नीचे वे क्या जाएंगे? ऐसे में अगर उन्हें सम्मानजनक सीट नहीं मिलती है तो अकेले भी मैदान में कूद सकते हैं।

चिराग के बयान के बाद भाजपा नेता संजय पासवान ने लोजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पासवान ने साफ कर दिया था कि बिहार में सरकार बनाने के लिए लोजपा की कोई जरूरत नहीं है। बिना लोजपा के भी जदयू-भाजपा सरकार बना सकती है। चिराग सत्ता में बने रहने के लिए नाटक कर रहे हैं। चिराग, संजय पासवान के बयान के बाद बिहार एनडीए में मचे घमासान को लेकर संजय जायसवाल ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।

और पढ़ें
Next Story