Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव बोले- पटना साहिब को बकवास नहीं, विकास चाहिये
Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस पर निशाना साधा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब के लोगों को बकवास नहीं, विकास चाहिये।

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने विरोधियों पर बोला हमला।
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा के चुनाव चरम पर पहुंच गये हैं। जिसको लेकर बिहार में सियासी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ जमकर व्यंग बाण चलाती हुई दिखाई दी रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने ट्वीट के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के खिलाफ हमला बोला है। भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब के लोगों को भ्रष्टाचार में लिप्त 'हाथ' व धुंआ उगलती हुई 'लालटेन' पसंद नहीं है। वहीं नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब के लोगों को बकवास नहीं चहिये। बल्कि पटना साहिब की जनता को विकास चाहिए। नंद किशोर यादव ने दावा करते हुये कहा कि इसलिए पटना साहिब की जनता को पसंद है, 'सुख-समृद्धि का प्रतीक हंसता हुआ कमल' पसंद है। आपको बता दें, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर इस बार भी नंद किशोर यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। याद रहे पिछले 6 बार से पटना साहिब विधानसभा सीट से नंद किशोर यादव को ही जनता विधायक चुन रही है। इस बार भी नंद किशोर यादव अपनी जीत को लेकर पूरे विश्वास में नजर आ रहे हैं।
#पटना_साहिब के लोगों को भ्रष्टाचार में लिप्त 'हाथ' और धुंआ उगलती 'लालटेन' पसंद नहीं है। पटना साहिब के लोगों को बकवास नहीं, विकास चाहिए। इसलिए पटना साहिब को पसंद है सुख-समृद्धि का प्रतीक हंसता हुआ कमल।@News18Bihar @ANI @PTI_News @ZeeBiharNews #PatnaSahib
— Nand Kishore Yadav (@nkishoreyadav) October 15, 2020
बांकीपुर में मंगल पाण्डेय ने संबोधित की सभा
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा ने आज बांकीपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार नितिन नबीन के नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ उपस्थित रहे। इस बात की जानकारी मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि पटना के बांकीपुर विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी नितिन नबीन के नामांकन उपरांत आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि वे उस आयोजित आशीर्वाद समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के साथ शामिल हुये। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया।