Bihar Assembly Elections 2020: ललन सिंह बोले- नीतीश कुमार ने 7 निश्चय का किया था वादा, वो आज जमीन पर आ रहा नजर
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू नेता ललन सिंह ने वर्चुअल रैली के दौरान कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं। वह उसे पूरा करके दिखाते हैं। नीतीश कुमार ने 2015 में 7 निश्चय का वादा किया था। वो आज जमीन पर नजर आ रहा है। वहीं आरसीपी सिंह ने जनता से विकसित बिहार बनाने के लिये नीतीश के लिये समर्थन मांगा।

वर्चुअल रैली के दौरान जदयू नेता ललन सिंह और आरसीपी सिंह ने गिनवाये नीतीश कुमार के कार्य।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार की सुबह 11 बजे 5 जिलों की जनता को वुर्चअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। इस वर्चुअल रैली को दलित नेता अशोक चौधरी, ललल सिंह व आरसीपी सिंह ने भी संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुये जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की एक खासियत है। वे जो कुछ भी कहते है। उसे नीतीश कुमार जरूर पूरा करते हैं। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से 7 निश्चय का वादा किया था। आज नीतीश कुमार का 7 निश्चय बिहार में जमीनी स्तर पर नजर आ रहा है।
जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि आज के युवा नीतीश कुमार के दौर से पहले के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वे युवा समझदार हुये हैं। उससे पहले ही नीतीश कुमार ने बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान बड़े बदलाव कर दिये हैं। यानि कि युवाओं को आज बिहार में बेहतर सड़क मिल रही हैं। सूबे में बिजली मिल रही है। इस समय बिहार की शिक्षा बेहतर है।
जदयू नेता ललन सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार के दौर से पहले बिहार में आतंक था। सूबे अंधेरे के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकलता था। मगध में तो लोगों को रात-रात भर घर की छत पर जागकर पहरा देना पड़ता था। वहां 118 नरसंहार हुए। लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए पलायन कर रहे थे । ललन सिंह ने कहा बिहार में नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास करने का काम किया है।
पहले बिहार में आतंक था। अंधेरे में कोई बाहर नहीं निकलता था, मगध में तो लोगों को रात-रात भर घर की छत पर जागकर पहरा देना पड़ता था। 118 नरसंहार हुए। लोग पलायन कर रहे थे अपने बच्चों के भविष्य के लिए। @NitishKumar जी ने न्याय के साथ विकास करने का काम किया।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 13, 2020
- श्री ललन सिंह जी pic.twitter.com/GIfVfzkGap
जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने सभी से अपील की है कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करना जरूरी है।
अब नीतीश कुमार बनायेंगे सक्षम बिहार: आरसीपी सिंह
जदयू नेता आरसीपी सिंह द्वारा भी वर्चुअल रैली के दौरान विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार व विकसित बिहार बनाना नीतीश कुमार का लक्ष्य है। इसके लिए हम सभी को नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना होगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूर्व में जिन भी कार्यक्रमों की घोषणा की है। उन सभी कार्यक्रमों को पूरा करके दिखाया है। अब उनका उद्देश्य है सक्षम बिहार- स्वाबलंबी बिहार बनाने का। यह चुनाव बिहार को विकसित प्रदेश बनाने का है।
.@NitishKumar जी ने जिन कार्यक्रमों की घोषणा की सभी को पूरा किया है। अब उनका उद्देश्य है सक्षम बिहार- स्वाबलंबी बिहार बनाने का। यह चुनाव बिहार को विकसित प्रदेश बनाने का है।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 13, 2020
- श्री @RCP_Singh जी pic.twitter.com/BOlhulv0Em