Bihar Assembly Elections 2020: देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा नेताओं की हुई बैठक
Bihar Assembly Elections 2020: विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों की पूर्णिया में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल मौजूद रहे।

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सोमवार को पूर्णिया में किशनगंज और पूर्णिया जिलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अन्य पदाधिकारियों के साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल मौजूद रहे। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
जानकारी है कि देवेंद्र फडणवीस और संजय जयसवाल ने विधानसभा चुनावों के तहत जिला इकाइयों द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली गई। इसके अलावा पार्टी के दिग्गज नेताओं देवेंद्र फडणवीस और संजय जयसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर भविष्य की कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत की गई।
जानकारी मिली है कि दोनों जिलों की आयोजित संयुक्त बैठक को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल द्वारा संबोधित भी किया गया। डॉ संजय जयसवाल ने ट्वीट कर संयुक्त बैठक को संबोधित किये जाने की जानकारी दी है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा देवेंद्र फडणवीस और डॉ संजय जयसवाल को गुलतस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कटियार में पत्रकारों से बातचीत करते वक्त बिहार विधानसभा के चुनावों में भाजपा की अच्छी जीत होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कटियार बैठक के बारे में बताते हुये कहा कि आगामी चुनावों को लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के लिये किये गये विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।