Bihar Assembly Election: आरजेडी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, तीनों पार्टियों में हुआ था सीटों का बंटवारा
Bihar Assembly Election: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा होने के बाद आरजेडी की ओर से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इस लिस्ट में रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को भी मौका दिया गया है।

Bihar Assembly Election: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा होने के बाद आरजेडी की ओर से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इस लिस्ट में आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को भी मौका दिया गया है।
वहीं, नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है।
इन पार्टियों में हुआ था महागठबंधन
बता दें कि शनिवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ था। जिसमें से आरजेडी को 144 सीटें, कांग्रेस को 70 सीटें और भाकपा (माले) को 19 सीटें मिली हैं। जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन एक मजबूत विकल्प है।
हमलोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है। इसके लिए हम कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभार जताते हैं। अगर यहां की जनता हमें मौका देंगी तो हम सभी वादे पूरा करेंगे और बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। सीटों के बंटवारे के दौरान तेजस्वी ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी।
जिसके विरोध में वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था। इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) भी महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं।