Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी बोले- बिहार में 4.5 लाख नौकरियों के पद हैं रिक्त, गजब वीडियो वायरल..
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 4.5 लाख नौकरियों के पद रिक्त हैं। नीतीश कुमार थक गये हैं व उनसे कार्य नहीं हो रहा है। वहीं फर्राटा रनर की तरह दौड़ते हुये तेजस्वी यादव का वीडियो जारी हुआ है।

राजद नेता तेजस्वी यादव
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में जारी विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियों तेज हैं। इस कड़ी में राजद एवं महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते वक्त एक बार फिर से नीतीश कुमार के खिलाफ करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बिहार में 4.5 लाख नौकरियों के पद खाली हैं। नीतीश कुमार थक चुके हैं। उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार में प्रति एक लाख आबादी पर केवल 77 पुलिसकर्मी हैं। मणिपुर में 1,000 से ज़्यादा क्यों हैं? इसके अलावा तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से उनके15 वषीर्य शासनकाल की उपलब्धियां पूछी है?
फर्राटा रनर की तरह दौड़ते हैं तेजस्वी, देखें वीडियो
तेजस्वी यादव ने निजी सहयोगी संजय यादव ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चुनावों के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के जोश व उत्साह को दर्शाया गया है। संजय यादव ने ट्विटर पर लिखा कि प्रशासन रैली स्थल से दूर हेलीपैड की अनुमति देता है। तेजस्वी यादव वहां से फ़र्राटा रनर की तरह दौड़ते हैं। पीछे भागते समर्थक जूता निकाल देते हैं। उत्साह में कुर्ता खींच देते हैं। उन्हें छूने के प्रयास में ज़ोर से हाथ दबा देते है। लेकिन तेजस्वी यादव एकाग्रचित्त होकर प्यार से मिशन बिहार में लगे हैं।
प्रशासन रैली स्थल से दूर हेलीपैड की अनुमति देता है। @yadavtejashwi वहाँ से फ़र्राटा रनर की तरह दौड़ते है।पीछे भागते समर्थक जूता निकाल देते है,उत्साह में कुर्ता खींच देते है, उन्हें छूने के प्रयास में ज़ोर से हाथ दबा देते है लेकिन वो एकाग्रचित्त होकर प्यार से मिशन बिहार में लगे है pic.twitter.com/KmSTDH7chd
— Sanjay Yadav (@sanjuydv) November 1, 2020
देखिये रोज़गार के लिए प्रतिबद्ध बिहारियों का जनआंदोलन: मनोज कुमार झा
दूसरी ओर राजद नेता एवं राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तेजस्वी यादव की जनसभा को नजारा दिखाया जा रहा है। इस पर मनोज कुमार झा ने कहा कि मुख्यधारा की मीडिया के साथियों! पूर्वाग्रह का चश्मा कुछ क्षण के लिए उतारिए व देखिए। ये चुनावी सभा नहीं, बल्कि खुशहाल बिहार व रोज़गार के लिए प्रतिबद्ध बिहारियों का जनआंदोलन है। जातिगत दायरे टूट रहें हैं। स्वीकार करिये व बिहारी अस्मिता को नमस्कार करिये। साथ ही उन्होंने जय बिहार का नारा लिखा।
मुख्यधारा की मीडिया के साथियों!पूर्वाग्रह का चश्मा कुछ क्षण के लिए उतारिए और देखिए।ये चुनावी सभा नहीं बल्कि खुशहाल बिहार और रोज़गार के लिए प्रतिबद्ध बिहारियों का जनआंदोलन है।जातिगत दायरे टूट रहें हैं।स्वीकार करिये और बिहारी अस्मिता को नमस्कार करिये।जय बिहार pic.twitter.com/V3K62zopWv
— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) November 2, 2020