Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bihar Assembly Election 2020: नंद किशोर यादव बोले- एनडीए है एकजुट व जीतेगी 200 से ज्यादा सीटें

Bihar Assembly Election 2020: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' एकजुट है। वहीं उन्होंने अबकी बार चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। इससे पहले नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय पर जेपी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

bihar assembly elections 2020 nand kishore yadav said that nda is united and will win more than 200 seats
X

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रधान कार्यालय में जयप्रकाश नारायण को श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा नेता नंद किशोर यादव।

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में करीब 17 दिन का समय बाकी है। यानि कि 28 अक्टूबर को बिहार में पहले चरण के लिये वोटिंग होगी। जिसके मद्देनजर बिहार में भाजपा लगातार अपनी स्थिती को मजबूत दिखाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। इसकी कड़ी में रविवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' एकजुट है। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह एकजुटता शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथस्तर तक देखी जा सकती है। वहीं नंद किशोर यादव ने दावा किया कि यह चट्टानी एकता एक बार फिर विधानसभा चुनाव में रंग दिखाएगी। उन्होंने कहा कि इसी के बल पर बिहार में एक बार फिर से बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। इसके अलावा नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा के चुनावों में अबकी बार 200 से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा भी किया है। आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।



नंद किशोर यादव ने की भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता व दूरदर्शी शीर्ष नेतृत्व की सराहना

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने अन्य ट्वीट के माध्यम पार्टी की सफलताओं को सामने रखा है। नंद किशोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी सियासी दल की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन, संयम व अनुशासन से ही कोई पार्टी बुलंदियां छूती है। वहीं उन्होंने दावा ठोका कि भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' आज विश्व का सबसे बड़ा सियासी दल है। साथ ही भाजपा निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं नंद किशोर यादव ने पार्टी की इन कामयाबियों का श्रेय भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता व दूरदर्शी शीर्ष नेतृत्व को दिया है।

पटना साहिब में जेपी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

बिहार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण 'जेपी' की आज जयंती है। इस मौके पर भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने जेपी को नमन किया है। नंद किशोर यादव ने इस बात की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। नंद किशोर यादव ने अपने ट्विटर संदेश के माध्यम से बताया कि भारतीय लोकतंत्र के महानायक, आपातकाल के अंधकार में जनतंत्र की मशाल प्रज्ज्वलित करने वाले, सम्पूर्ण क्रांति के उद्घोषक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आज जयंती है। इस मौके पर उन्होंने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रधान चुनाव कार्यालय में जेपी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

और पढ़ें
Next Story