बिहार चुनाव 2020 : जेडीयू-बीजेपी में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, ये है पूरा फॉर्मूला
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। दोनों के बीच 50-50 का फॉर्मूला बना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 122-121 का फार्मूला तय हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार चुनाव में जेडीयू और बीजेपी से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ेगी। 122-121 के फार्मूले की खबर है। लेकिन जेडीयू जीतनराम मांझी को 6-7 सीटें देगा। उधर लोजपा से अलग होने पर बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर बीजेपी ज्यादा सीटें जीती तो चुनाव बाद लोजपा के समर्थन से अपना सीएम भी बना सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पार्टी के बिहार कोर ग्रुप की बैठक चल रही। आज शाम तक बिहार में भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी हो जाएगी। नामों की घोषणा से पहले शाम 5 बजे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की भी बैठक बुलाई गई। जल्द ही औपचारिक ऐलान हो सकता है।
बिहार में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर चुनाव होगा। जिसके लिए नामांकन जारी है। इससे पहले महागठबंधन कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर फैसला हो गया है।