Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा अपने दृष्टिपत्र के लिये लोगों के लेगी विचार, जारी किया टोल फ्री नंबर

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार की राजधानी पटना में आज भाजपा की प्रेस वार्ता को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने संबोधित किया। जहां संजय जयसवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र के लिये बिहार लोगों के विचार लेने का निर्णय लिया है। जिसके लिये पार्टी ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।

bihar Assembly election 2020 bjp will take views of people for its vision and released toll free number
X
बिहार भाजपा अपने दृष्टिपत्र के लिये लोगों से लेगी विचार।

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई नजर आ रही है। पटना स्थित कैलाशपति मिश्र मीडिया सेंटर में प्रतिदिन होने वाली प्रेस वार्ता को रविवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने संबोधित किया। जहां उनके साथ बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र के लिये बिहार की जनता के विचार जानने का निर्णय लिया है। संजय जयसवाल ने बताया कि हम एक रथ के द्वारा अपने दृष्टिपत्र के लिए लोगों के विचार लेंगे। इसी क्रम में भाजपा ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी करने का निर्णय किया है। डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि वो नंबर नंबर 6357171717 है। डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि बिहार के लोग इस नंबर के माध्यम से भाजपा को दृष्टिपत्र के लिये अपनी राय दे सकते हैं।



डॉ संजय जयसवाल ने कहा, 15 वर्षों पहले बिहार में नहीं थी सड़क

बिहार भाजपा पदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने बिहार में 2005 से पहले रही सरकारों को भी निशाने पर लिया। डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि 15 वर्षों पहले बिहार में सड़क नहीं थी। डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़कों पर काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 से पहले कृषि दर सिर्फ 3 प्रतिशत थी। जो अब बढ़कर 11 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार में अब प्रति व्यक्ति आय सात गुना से अधिक हो गई है।

और पढ़ें
Next Story