Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bihar Assembly Elections 2020: भोजपुर में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने गाना गाकर लोगों से मांगा वोट

Bihar Assembly Elections 2020: दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी कल बिहार के भोजपुर में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। जानकारी है भोजपुर में मनोज तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी के पक्ष में गाना गाकर वोट मांगा।

bihar assembly election 2020 bjp leader manoj tiwari sought votes from people by singing a song in bhojpur
X

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने भोजपुर में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में आगामी विधानसभा के चुनावों को लेकर प्रचार-प्रचार का दौर जोरों पर है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने शनिवार को विधानसभा के चुनावों को लेकर बिहार के भोजपुर जिले में प्रचार - प्रसार किया। सांसद मनोज तिवारी इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने कल बिहार चुनाव में अगियांव से जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम, अरवल से भाजपा उम्मीदवार दीपक शर्मा व शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के पक्ष में प्रचार किया। इन सभी एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को लेकर भोजपुर में एक सभा भी आयोजित की गई। जिसको सांसद मनोज तिवारी ने संबोधित किया और जनता से एनडीए के इन सभी उम्मीदवारों को जीताने की अपील की। वहीं मनोज तिवारी ने बिहार विधानसभा के चुनावों के दौरान जनता से मिल रहे प्यार के लिये शत कोटि धन्यवाद दिया।



जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुर एनडीए के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क का अभियान भी चलाया। बताया जाता है कि शाहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के पक्ष में वोट मांगने के क्रम में मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में गाना गाकर भी वहा की जनता से वोट देने की अपील की।

जानकारी के मुताबिक सांसद मनोज तिवारी ने 'जिय हो बिहार के लाला वाली थीम सॉन्ग' पर मतदाताओं का मनोरंजन किया। साथ ही तिवारी ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को भारी से भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। आपको बता दें बिहार की शाहपुर सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व महिला एमएलए मुन्नी देवी को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर इस सीट से महागठबंधन की ओर से वर्तमान में राजद के विधायक राहुल तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा को इस सीट पर पार पाना आसान नहीं होगा। इसके अलावा भोजपुर की सभा में आई लोगों की भीड़ को देखकर मनोज तिवारी समेत पार्टी के प्रत्याशी मुन्नी देवी व अन्य एनडीए नेताओं जरूर राहत की सांस ली है। शाहपुर सीट पर पहले चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। सांसद मनोज तिवारी ने सभा को संबोधित करने के दौरान एनडीए सरकार एवं नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनवाई। साथी बिहार में नीतीश कुमार के विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

इसके अलावा शनिवार की देर शाम को मनोज तिवारी की फलाइट छूट गई। जिससे कल उन्होंने पटना में रुकना पड़ गया। इसके बाद वे कल शाम पटना में अखंडवासिनी मां के मंदिर जाकर का दिव्य दर्शन पूजन किया। कल शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन था। इस दौरान उन्होंने मां से अपने भक्तों पर कृपा बनाये रखने की कामना की। मनोज तिवारी कल दिल्ली के छतरपुर मंदिर में माता के दर्शन करने का कार्यक्रम तय था। इस दौरान मां उन्होंने मां को लेकर एक गीत भी गया।



और पढ़ें
Next Story