गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पीएं ये 6 कूल चाय
आप ये 6 तरह की टी ट्राई कर सकते हैं।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी कूल रहे और आप गर्मी से भी बच सके। thehealthsite.com के अनुसार, आप ये 6 तरह की चाय ट्राई कर सकते हैं।
1. बार्ली (जौ) टी- इसके कूलिंग इफेक्ट के कारण कई देशों में गर्मियों के दिनों इसका सेवन किया जाता है। एक चम्मच बार्ली को दो कप पानी में उबालकर पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और कैंसर व हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
2. फेनल (सौंफ) टी- इसे पीने से शरीर की गर्मी कम होती है। आप एक चम्मच सौंफ को दो कप पानी में उबालकर पी सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
3. हिबिस्कस (गुड़हल) टी- आप इस फूल की सूखी पत्तियों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है और लीवर को साफ रखता है।
4. सब्जा (तुलसी के बीज) टी- इसका कूलिंग इफ्फेक्ट पड़ता है। आप इसके बीजों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें पुदीने के पत्ते और थोड़ा नींबू रस मिला सकते हैं।
5. कोरिऐन्डर (धनिया) टी- इसमें एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका शरीर पर कुलिंग इफ्फेक्ट पड़ता है। आप एक चम्मच साबुत धनिए को गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं।
6. मिंट (पुदीना)टी- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू रस मिलाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App