शहद से निखारे अपना चेहरा, बनाएं कोमल स्किन
शहद के अनेक लाभ है।

शहद कई बीमारियों को कंट्रोल करने के काम आता है। शहद उच्च रक्तचाप, दिल के रोग, सर्दी जुकाम, पाचन और साथ ही खून की कमी में फायदेमंद है।
शहद के अनेक लाभ है। दूसरी तरफ इसके अंदर चेहरे की सुंदरता के राज छुपे हैं।
शहद से त्वचा साफ और कोमल होती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे से व्हाइटहेड निकालने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
आइए आपको बताते हैं चेहरे को निखारने के नेचुरल टिप्स के बारे में...
1. दूध और शहद से आप की स्किन को पोषण मिलेगा और त्वचा स्वछ, कोमल बनी रहेगी।
2. हल्दी और शहद मिला के त्वचा पर लगाने से मुंहासों से राहत मिलती है।
3. रूखी त्वचा के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन अपने चेहरे पर लगाए। चेहरे पर चमक आ जाएगी।
4. दही, बेसन और शहद का पेस्ट लगाने से दाग कम होंगे, चेहरे का रंग निखार जाएगा और त्वचा भी कोमल हो जाएगी।
5. शहद और बादाम का पेस्ट चेहरे के त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
6. होंठो पर शहद लगाने से होंठ प्राकृतिक तरीके से गुलाबी और कोमल रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App