ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को अब लोग आसानी से देख पाएंगे। पुर्तगाल के ओबिडोज में इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल के दौरान दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को शोकेस में लगाया गया है।

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को अब लोग आसानी से देख पाएंगे। पुर्तगाल के ओबिडोज में इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल के दौरान दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को शोकेस में लगाया गया है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट पर 23 कैरेट सोने की परत कोट की गई है। दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट का नाम 'ग्लोरियस' है। इसकी कीमत 7,728 यूरो यानी इंडियन करंसी में लगभग 6 लाख रूपए है।
ये चॉकलेट केसर, सफेद ट्रफल, वेनिला और गोल्ड फ्लेक्स से बनाई गई है। इस चॉकलेट को बनाने वाले डेनियल गोम्स ने बताया कि इसे बनाने के लिए इस पर एक साल से ज्यादा का वक्त लगा।
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को वुडेन बेस्ट बॉक्स में गोल्ड सिरीयल नंबर के साथ रखा गया है। साथ ही हैंडिल के लिए कई क्रिस्टल और पर्ल्स के साथ गोल्डेर रिबन लगाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App