ऐसे बनी है दुनिया की सबसे छोटी मोनालिसा पेंटिंग, देखें तस्वीर
अगर मैं आपसे कहूं कि वैज्ञानिक साइंस छोड़कर पेंटिंग में दिलचस्पी लेने लगे हैं तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। वैज्ञानिकों ने पेंटिंग के तौर पर मोनालिसा की सबसे छोटी पेंटिंग बनाई है।

अगर मैं आपसे कहूं कि वैज्ञानिक साइंस छोड़कर पेंटिंग में दिलचस्पी लेने लगे हैं तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है।
जी हां, वैज्ञानिकों ने पेंटिंग के तौर पर मोनालिसा की पेंटिंग बनाई है, लेकिन यह पेंटिंग किसी पेंसिल और कलर से नहीं बल्कि यह पेंटिंग डीएनए से बनी है।
वैज्ञानिकों ने अपने आविष्कार से एक और चमत्कार करते हुए इतालवी कलाकार लियोनार्दो दा विंची की मशहूर पेंटिंग मोना लीजा की सबसे छोटी प्रति तैयार की है। यह प्रति डीएनए की मदद से तैयार की गई है।
अमेरिका के कैलिफॉर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसे तरीके की खोज की है, जिसमें डीएनए खुद इकट्ठे होकर एक क्रम में सज जाते हैं।
इस तरीके से ऐसा कैनवस तैयार होता है, जो किसी भी किस्म की छायाप्रति को प्रदर्शित कर सकता है। डीएनए को मूल रूप से जीवित चीजों की अनुवांशिक सूचनाएं पता लगाने में यूज किया जाता है, लेकिन अब यह रसायनों का एक ढांचा बनाने में भी सक्षम हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App