जानलेवा बीमारी है मलेरिया, जानें इसके बारे में सब कुछ
मलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी है। दुनिया के लगभग सभी देशों में मलेरिया नाम की बीमारी लोगों को होती है। अगर बीत की जाए मलेरिया के कारण होने वाली मौतों के बारे में तो इस श्रेणी में भारत चौथे स्थान पर है। हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व मलेरिया दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी जा सके। साथ ही लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा सके। विश्व मलेरिया दिवस की इस साल की थीम 'मलेरिया को हराने के लिए रहें तैयार' रखी गई है।
मलेरिया क्या है
दरअसल मलेरिया मच्छरों के काटने के कारण होता है। प्लाजमोडियम नामक परजीवी मलेरिया का कारण बनता है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से यह बीमारी होती है। जब यह मच्छर काटता है तो वह शरीर में प्लाजमोडियम परजीवी छोड़ता है, जिसके कारण मलेरिया होता है।
यह भी पढ़ें: सावधान! शरीर में हो रहे हैं ये बदलाव तो हो सकता है 'मलेरिया'
मलेरिया के प्रमुख लक्षण
- ठंड के साथ बुखार
- जी मिचलाना
- बदन दर्द
- एक दिन छोड़कर दूसरे दिन बुखार
- कमजोरी
ऐसे कर सकते हैं मलेरिया से बचाव
- घर में साफ-सफाई रखें
- घर की दीवारों पर इनसेक्टीसाइड का छिड़काव करें
- गर्भवती महिलाएं और बच्चे विशेष ध्यान रखें
- फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App