World Idli Day: सेहत के लिए फायदेमंद है इडली, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
''वर्ल्ड इडली डे'' के मौके पर आज हम आपको इडली के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। वैसे तो अब तक आपको इडली खाने का मन भी कर गया होगा। साउथ इंडियन डिश इडली, सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है।

World Idli Day
'वर्ल्ड इडली डे' के मौके पर आज हम आपको इडली के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। वैसे तो अब तक आपको इडली खाने का मन भी कर गया होगा। साउथ इंडियन डिश इडली, सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इडली अब न सिर्फ दक्षिण भारत के लोगों का भोजन है बल्कि पूरे भारत में लोग इसे पसंद करने लगे हैं।
चावल और उड़द की दाल से बनने वाली इडली के कई रूप हैं। आमतौर पर लोग घरों में इडली-सांभर ही बनाते हैं। इसके अलावा इडली फ्राई, इडली चाट और रवा इडली भी अब लोगों की पसंद बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं 'फ्राइड मूंगदाल इडली': रेसिपी
अगर बात की जाए देश की तो पूरे भारतवश में लोग सादी रवा इडली, स्टफ्ड इडली, माइक्रोवेव इडली, ओट्स इडली, पेपर इडली, मूंगदाल इडली, वेजिटेबल इडली भी खाना पसंद करते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद है इडली
- चावल और उड़द की दाल से बनने के कारण इडली में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है।
- इडली बनाने से पहले उसे खमीर उठने के लिए रखा जाता है। यही कारण है कि इडली में मौजूद प्रोटीन की बायोअवेल्बिलिटी और विटामिन बी की मात्रा बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: बिना चावल-दाल भिगोए घर में ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी डोसा
- इडली को भाप से पकाया जाता है, इस कारण इसमें फैट की बहुत कम मात्रा होती है और यह आसानी से पचाने में सहायक होता है।
- इडली में यूज किए गए चावल और दाल मिश्रण एमिनो एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App