जानें क्या है हाइपरटेंशन, इन चीजों को खाने से कंट्रोल में रहेगा ''ब्लड प्रेशर''
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 17 मई को मनाया जाता है। लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के बारे में जानकारी देने और उससे बचाव के लिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे हर साल मनाया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हाइपरटेंशन क्या है, दरअसल जब ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है तो वह स्थिति हाइपरटेंशन की कहलाती है।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day) 17 मई को मनाया जाता है। लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के बारे में जानकारी देने और उससे बचाव के लिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे हर साल मनाया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हाइपरटेंशन क्या है, दरअसल जब ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है तो वह स्थिति हाइपरटेंशन की कहलाती है।
जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य यानी 120/80 से ज्यादा हो जाता है तो वह स्थिति हाइपरटेंशन कहलाती है। मोटापा, जेनेटिक, ज्यादा शराब पीना, किडनी रोग के कारण व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
लेकिन अगर खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जाए तो इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से हाईपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, शरीर के इन बदलावों को न करें नजरअंदाज
हाइपरटेंशन से बचने के लिए खाएं ये फूड्स
- ब्लड प्रेशर हाई होने पर नियमित रूप से केला खाना चाहिए। रोज 1-2 केला खाने से फायदा होता है।
- अजवायन से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। अजवायन ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हार्मोंस को नियंत्रित करता है।
- हाइपरटेंशन से परेशान लोगों के मरीजों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए फायदेमंद होता है।
- अगर ज्यादा ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ा है तो ऐसे लोगों के लिए काली मिर्च फायदेमंद होगी। इसके सेवन से रक्त के थक्के नहीं बनते हैं। इसे फल, सब्जी या सलाद के साथ ले सकते हैं।
- नियमित रूप से कच्ची प्याज खाने से उच्च रक्तचाप से छुटकारा पाया जा सकता है।
- शहद के सेवन से दिल पर रक्त का दबाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
- लहसुन कच्चा हो या पका दोनों ही हाई बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद साबित होता है।
- 2 चम्मच मेथी को पानी में उबालें और ठंडा करके पीस लें। इस पेस्ट को रोज 2 बार खाने से उच्च रक्तचाप को कम किया जा सकता है।
- नींबू का सेवन करना भी हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App