हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, शरीर के इन बदलावों को न करें नजरअंदाज
120 से ज्यादा होने पर हाई ब्लड प्रेशर और 80 से कम होने पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। यह दिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है।

ब्लड प्रेशर का सामान्य आंकड़ा 120/80 mmHg होता है। हेल्थ के मामले में सामान्य व्यक्ति के लिए ये मेजरमेंट सही मानी गई है। 120 से ज्यादा होने पर हाई ब्लड प्रेशर और 80 से कम होने पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। यह दिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है।
व्यक्ति के ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिक होना, मोटापा, किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होना या फिर ज्यादा शराब पीने के कारण ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।
बीमारी कोई भी हो उसके पहले शरीर कुछ संकेत देता है। ठीक उसी तरह ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर कुछ संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: जानें क्या है हाइपरटेंशन, इन चीजों को खाने से कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के लक्षण
- सिर के पीछे और गर्दन में दर्द होना
- अधिक तनाव महसूस होना
- छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना
- व्यक्ति का चिड़चिड़ा होना
- कमजोरी होना
- चक्कर आना
- थोड़ा काम करने पर थकान होना
- तेज चलने में दिक्कत होना
- तेज चलने पर सांस फूल जाना
- नाक से खून आना
- दिल की धड़कन तेज हो जाना
- दिल के आस-पास दर्द होना
- बेचैनी होना
- सही से नींद न आना
सामान्यतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में ये सभी संकेत या कहें कि लक्षण देखे गए हैं। अगर आपको इस तरह की कोई परेशानी है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App