बेहद खतरनाक वायरस है हेपेटाइटिस, 4 करोड़ भारतीय इससे हैं ग्रसित
विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई, 2018) हर साल मनाया जाता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लिए जागरूक करना है। लोगों में जागरुकता न होने के कारण लोग सही समय पर हेपेटाइटिस का टीका नहीं लगवाते हैं, जिसके कारण यह बीमारी बढ़ती जाती है।

हेपेटाइटिस होने पर ये शरीर में कई तरह अन्य दिक्कतों का भी कारण बनती है। हाल ही में आए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में हेपेटाइटिस का असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है। यानि हेपेटाइटिस पुरुषों में बांझपन का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें: सावधान! हेपेटाइटिस की वजह से पुरुषों को हो सकता है बांझपन
हेपेटाइटिस क्या है
आपके मन ये सवाल आ रहा होगा कि आखिरकार हेपेटाइटिस क्या है? आपको बता दें कि हेपेटाइटिस होने पर यकृत (लीवर) में सूजन हो जाती है। यह आगे चलकर यकृत कैंसर का कारण भी बन जाता है।
यह भी पढ़ें: सेहत का हर राज खोलते हैं आपके हाथों के नाखून, जानें कैसे
36 करोड़ से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस से ग्रसित
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 36 करोड़ से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस के गंभीर वायरस से संक्रमित हैं। अगर बात की जाए भारत के संदर्भ में तो भारत में 4 करोड़ लोग इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए हैं। ये सभी हेपेटाइटिस बी के वायरस से इंफेक्टेड हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App