विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: भूलकर भी ना खाएं ये 4 चीज, वरना हो सकता है कैंसर
7 अप्रैल यानी आज विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: एव्रीवन, एव्रीव्हेयर'' रखी है।

7 अप्रैल यानी आज विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: एव्रीवन, एव्रीव्हेयर' रखी है। हमें जब कोई भी चीज खाने में अच्छी लगती है तो हम उसे बार–बार खाना चाहते हैं। कई बार हमें उस चीज को खाने या पीने की लत लग जाती है।
लत किसी चीज की भी हो सकती है- कोल्ड ड्रिंक्स, कैन ड्रिंक्स, तंबाकू, पान मसाला, सुपारी, पान, कॉफी, चाय और एल्कोहल। इस तरह की चीजों को अगर खाने या पीने का दिल बार-बार करे तो इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।
आगे चलकर कोई रोग भी हो सकता है। इस स्थिति का सामना आपको न करना पड़े, तो फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहने के लिए इन हैबिट्स से दूर रहना जरूरी है। जानिए ये किस तरह हमारे लिए हार्मफुल होते हैं?
यह भी पढ़ें: शरीर के इन हिस्सों में हो सकता है कैंसर, जानें कैंसर के प्रकार
एल्कोहल
शराब की लत हमारी पाचन क्रिया को बिगाड़ती है और हमारी आंतों की भीतरी परत को नुकसान पहुंचाती है, इसके कारण लीवर खराब होने के साथ, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
तंबाकू
ज्यादा तंबाकू के सेवन से मसूड़े और जीभ फूल जाती है, यह कैंसर की वजह भी बन सकता है।
पान/पान मसाला
पान के कारण दांतों का रंग खराब हो जाता है। मुंह की भीतरी परत में घाव हो जाते हैं और जिसके कारण मुंह का कैंसर हो सकता है। जिन लोगों का दिल कमजोर है, उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: इन एप्स की हेल्प से मेंटेन करें हेल्थ
कोल्ड ड्रिंक्स
इनमें कैफीन, शुगर और दूसरे केमिकल्स की काफी मात्रा होती है, जो बहुत हार्मफुल होती है।
चाय-कॉफी
अगर चाय या कॉफी की लत लग जाए तो इसकी ज्यादा मात्रा हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है। दिन में पांच कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इन सारी चीजों की लत उन लोगों के स्वास्थ्य पर और भारी पड़ सकती है, जो लोग हाइपर टेंशन, अस्थमा या दिल से संबंधित बीमारी से ग्रस्त हैं और दवाएं खाते हैं। इन तमाम चीजों की लत और दवाइयों के कारण उन्हें रिएक्शन हो सकता है। इसलिए समय रहते अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और इन चीजों के लती न बनें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App