Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

वर्ल्ड फूड इंडिया: 800 किलो ''खिचड़ी'' के साथ बनेगा गिनीज रिकॉर्ड

शेफ संजीव कपूर इंडिया गेट पर 800 किलो खिचड़ी बनाएंगे।

वर्ल्ड फूड इंडिया: 800 किलो खिचड़ी के साथ बनेगा गिनीज रिकॉर्ड
X

इन दिनों भारतीय व्यंजन 'खिचड़ी' सुर्खियों में है। वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में इसे ब्रांड फूड इंडिया के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में दूसरे दिन 800 किलो 'खिचड़ी' बनेगी।

दी हेल्थ साइट की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड फूड इंडिया के ब्रांड अंबेस्डर शेफ संजीव कपूर इंडिया गेट पर 800 किलो खिचड़ी बनाएंगे। इसके बाद 'खिचड़ी' की नैशनल फूड ऑफ इंडिया के रूप में घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड फूड इंडिया: आम से खास बनने वाली 'खिचड़ी' की जानें ये 5 रेसिपी

गरीब बच्चों का भरेगा पेट

संजीव कपूर लगभग 800 किलो खिचड़ी बनाएंगे। इस खिचड़ी से करीब 60,000 गरीब और भूखे बच्चों का पेट भरा जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले को सब ने सराहा। केंद्र सरकार ने 'खिचड़ी' के बारे में सोचते हुए इसे इंडियन फूड ब्रांड के रूप में पेश किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story