Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दुनिया के फेमस 10 स्ट्रीट फूड, हर देश के खाने का अलग है अंदाज

दुनिया के हर देश का अपना-अपना स्ट्रीट फूड होता है।

दुनिया के फेमस 10 स्ट्रीट फूड, हर देश के खाने का अलग है अंदाज
X
नई दिल्ली. खाने की बात करें तो लजीज खाने का शौक किसे नहीं होता। जिस तरह भारत को खाने के मामले में आगे माना जाता है और भारत की राजधानी दिल्ली को कहा जाता है दिल्ली दिलवालों की। दिल्ली में स्ट्रीट फूड खाने वालों की कमी भी नहीं है। उसी तरह दुनिया के हर देश का अपना-अपना स्ट्रीट फूड होता है। हम बता रहे हैं 10 देशों में मिलने वाले ऐसे ही स्ट्रीट फूड के बारे में...

1. तमालेज़, मैक्सिको
मैक्सिको की गलियों में मिलने वाली इस डिश को कंफर्ट फूड के नाम से जाना जाता है। पोर्क या चिकन को साल्सा के साथ मिलाकर तमालेज़ बनाया जाता है। इसमें हरी मिर्च और चीज भी डालते हैं। केले की पत्तियों से बनी पैकिंग में पैक करके तमालेज़ कस्टमर को दिए जाते हैं।
कहां मिलता है?
मैक्सिको के अलावा सेंट्रल और साउथ अमेरिका की गलियों में स्टॉल्स पर यह बिकता हुआ मिल जाएगा।
2. फेंज, मोरक्को और सऊदी अरब
डोनट्स के शेप में बने फेंज मोरक्को का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। फेंज को खमीर वाले आटे से बनाकर डीप फ्राय करते हैं। मोरक्को वासी इसे सुबह के वक्त खाना पसंद करते हैं।
कहां मिलता है?
सबसे अच्छे फेंज सऊदी अरब के शहर मदीना में मिलते हैं। यहां हर साल आने वाले हज यात्री फेंज खाना पसंद करते हैं।
3. टोंकोत्सु रामेन, फुकोका, जापान
इस स्ट्रीट फूड को नॉर्थ अमेरिका के कॉलेज स्टूडेंट खूब खाते हैं। जापान के लगभग हर क्षेत्र में रामेन को अलग-अलग तरह से बनाकर बेचा जाता है। फुकोका में नूडल्स को पोर्क मीट के साथ मिलाकर घंटों उबाला जाता है।
कहां मिलता है?
जापान की प्रीमियर स्ट्रीट फूड सिटी के रूप में फुकोका मशहूर है। यहां के स्टॉल्स से इसे खरीद सकते हैं।
4. बन कबाब, पाकिस्तान
बर्गर बन में कबाब की स्टफिंग करके यह डिश बनाई जाती है। कबाब के अलावा इसमें प्याज, खीरा और टमाटर की स्लाइस रखते हैं।
कहां मिलता है?
कराची के पाकिस्तानी चौक, बहादुराबाद और गिजरी इलाकों में बन कबाब खाने वालों की भीड़ लगी रहती है।
5. फट काफरो, थाईलैंड
थाईलैंड में ‘काफरो’ का मतलब तुलसी होता है। हालांकि इसे बनाने में तुलसी का उपयोग पुराने जमाने में किया जाता था और आजकल नहीं होता। अब यह डिश पोर्क के मीट को पीसकर, चिकन या सी फूड के साथ मिक्स करके बनाई जाती है। इसमें लहसुन, हरी मिर्च और बींस को काटकर मिलाते हैं। इसे चावल और फ्राइड अंडे के साथ सर्व करते हैं।
6. बाहमी, वियतनाम
वियतनाम की गलियों में ‘बाहमी’ खाने वालों की कमी नहीं है। यह एक तरह का सैंडविच है जिसमें सब्जियों, पोर्क, हरा धनिया और हेलोपीनो की स्टफिंग की जाती है।

कहां मिलता है?
वियतनाम की कोस्टल सिटी ऑफ होइ एन के स्टॉल से बाहमी खरीद सकते हैं।

7. पोर्क चॉप बन, मकाऊ
यह डिश बहुत आसानी से बन जाती है। ब्रेड के बीच में रखे हुए मीट के पीस 'पोर्क चॉप बन' कहे जाते हैं। इसे बनाने में किसी तरह की सॉस का यूज नहीं होता।
कहां मिलता है?
वेनेतियन कैनल शॉपर्स एरिया के स्टॉल्स की यह पॉपुलर डिश है। वहां के नाइट मार्केट से भी यह डिश खरीद सकते हैं।

8. मोहिंगा, म्यान्मार
नूडल्स सूप बर्मा (म्यान्मार) में मोहिंगा के नाम से मशहूर है। इसका ओरीजिन भी बर्मा में ही हुआ है। इसे फिश ब्रोथ, नूडल्स, ऑरेंज जूस और बींस पाउडर से मिलाकर बनाते हैं।
कहां मिलता है?
रंगून के बहान टाउनशिप की गलियों में मोहिंगा की बिक्री खूब होती है। इसका मजा लेने दूर-दूर से लोग आते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और
पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story