इन आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाएंगे तो नहीं बढ़ेगा शुगर
आज वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर शुगर का आयुर्वेद इलाज जानिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Nov 2017 10:41 AM GMT
इन दिनों लोगों में तेजी से डायबिटीज की समस्या बढ़ रही है। अगर आप भी बढ़े हुए शुगर से परेशान हैं, तो अब आपकी परेशानी का हल आयुर्वेद में छिपा हुआ है।
आज वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर हम आपको शुगर का आयुर्वेद इलाज बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद की मदद से आप डायबिटीज की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और कुछ घरेलू उपचार करने होंगे।
करें ये उपाय
- सोने से कम-से-कम 2 घंटे पहले खाना खा लें और खाना खाने के बाद लगभग आधे घंटे टहलें।
- कुटकी निंब पत्र, चिरायत, काल मेघ, सूखा करेला, गिलोय, जामुन, काली जीरी और मेथी इन सभी को बराबर मात्रा में लेते हुए पीस लें। इनका चूर्ण बनाकर रोज सुबह-शाम खाली पेट 1-1 चम्मच खाएं।
यह भी पढ़ें: कमाल के हैं अजवाइन के ये फायदे
- नीम की नई पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर खाने से भी डायबिटीज से आराम मिलता है। आप पत्तियों को पीस करके भी इसका सेवन कर सकती हैं।
- रोजाना व्यायाम और वॉक जरूरी है। मेडिटेशन से भी आराम मिलता है।
- जामुन की गुठली को सुखा कर पीस लें। रोज सुबह-शाम खाली पेट 1-1 चम्मच ताजे पानी के साथ खाएं।
- रोज सुबह सदाबहार के 6-7 फूलों को धोकर चबाकर खाने से भी शुगर कंट्रोल में रहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story