World Cancer Day 2019 : जानिये क्या है एंडोमेट्रियल कैंसर और महिलाओं में इसके लक्षण, कारण और उपचार
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस 2019 (World Cancer Day 2019) पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस दिन कैंसर से बचाव और उसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे लोग समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को कंट्रोल कर सकें और शरीर के अन्य अंगों में इसके असर को फैलने से रोक सकें। ब्रेस्ट कैंसर की ही तरह एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) भी सिर्फ महिलाओं में होने वाला कैंसर का एक प्रकार है। एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) महिलाओं के यूट्रेस में होता हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Feb 2019 1:21 PM GMT
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस 2019 (World Cancer Day 2019) पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस दिन कैंसर से बचाव और उसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे लोग समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को कंट्रोल कर सकें और शरीर के अन्य अंगों में इसके असर को फैलने से रोक सकें। ब्रेस्ट कैंसर की ही तरह एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) भी सिर्फ महिलाओं में होने वाला कैंसर का एक प्रकार है। एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) महिलाओं के यूट्रेस में होता हैं।
60-65 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होने वाले यूट्रेस कैंसर को (जो यूटेरस लाइनिंग में विकसित होता है) एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer)कहते हैं। यह मेनोपॉज होने यानी पीरियड्स बंद होने की स्थिति में होता है। महिलाओं में होने वाले अन्य कैंसर के मुकाबले, एंडोमेट्रियल कैंसर के मामले कम होते हैं। इसलिए आज हम आपको महिलाओं के यूट्रेस में होने वाले एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) के कारण, लक्षण और उसके उपचार बता रहे हैं।
World Cancer Day 2019 : ये हैं महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होन के कारण, उसके लक्षण और उपचार
एंडोमेट्रियल कैंसर के लक्षण :
किसी महिला को अगर 15-20 साल पहले मेनोपॉज की स्थिति से गुजरने के बाद अचानक से असामान्य रूप से ब्लीडिंग होने लगे तो यह इस कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसमें पहले ब्लीडिंग कम मात्रा में होती है, धीरे-धीरे काफी तेज होनी शुरू हो जाती है।
.jpg)
एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण :
एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) का मूल कारण हार्मोन असंतुलन विशेषकर एस्ट्रोजन हार्मोंस में बढ़ोतरी है, जिससे अचानक ब्लीडिंग शुरू हो जाती है और कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। कई बार ब्रेस्ट कैंसर के उपचार में किसी खास मेडिसिन के खाने से भी ऐसा हो सकता है। इसके अलावा मोटापा, अनियमित पीरियड्स, मेनोपॉज में देरी, गर्भनिरोधक गोलियों के अत्यधिक प्रयोग या इंफर्टिलिटी भी एंडोमेट्रियल कैंसर की वजह बनती हैं।
एंडोमेट्रियल कैंसर के उपचार :
पैप स्मीयर स्क्रीनिंग करके हार्मोनल लेवल का पता लगाया जाता है। हिस्ट्रेक्टमी ऑपरेशन कर यूटेरस को निकाल दिया जाता है। इसमें 15 दिन से 1 महीने तक रेडिएशन थेरेपी से कैंसर सेल्स खत्म कर दिए जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- world cancer day 2019 Endometrial cancer Endometrial cancer Symptoms Endometrial cancer causes Endometrial cancer Treatment in hindi world cancer day 2019 theme world cancer day logo world cancer day 2019 theme world cancer day poster world cancer day 2019 images facts about world cancer day world cancer day 2019 quotes Prostate Cancer Cancer in women Cancer in men Health Tips Women Health Men Health Child Health विश्व कैंसर दिवस विभिन्न प्र�
Next Story