दौड़ने से बेहतर है वर्कआउट, कहीं भी कभी भी करें ये एक्ससाइज
एक्सरसाइज में दौड़ना जरूरी नही होता है।

किसी पार्क में या खुली जगह पर व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे शुद्ध हवा तो मिलती ही है, साथ ही सूर्य की मदद से हमें विटामिन-डी भी प्राप्त होता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नही है कि आप मीलों दूर दौड़ लगाएं।
बल्कि इसके बजाए आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप कुछ डायनमिक वर्कआउट कर सकते है। इसके लिए हम आपको ऐसे वर्कआउट के बारे में बता रहे है, जिसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं।
30 मिनट हार्ट थम्पर
यह दिल और फेफड़ों की कसरत के लिए बनाया गया है। यह एक्सरसाइज तीव्र गति से सांस लेने में ही पूरा हो जाएगा। इस एक्सरसाइज में पांच अलग-अलग प्रक्रिया है। एक-एक करके इन्हे पांच बार कर सकते है।
बॉडी वेट स्क्वाट जम्प
इस एक्सरसाइज को 60 सेकंड करना है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। उसी जगह पर आप को जम्प करना है। जम्प करने के दौरान आपकी बॉडी का बैक पोर्शन नीचे की ओर जाएगा। इसके बाद उससे दोगुनी तेजी से बॉडी को जम्प कराना होगा।
हाई-नी स्किप
एक्सरसाइज को 45 सेकंड तक करना है। यह एक्सरसाइज में यूं समझिए कि केवल दौड़ने की एक्टिंग करनी है। अपनी जगह पर स्थिर रहकर तेज गति से दौड़ना है।
पुशअप्स
पुशप्स 60 सेकंड तक करने है।
शील जैक्सॉ
आपको लगातार 45 मिनट तक करना है। इससे आप दोनों पैरों के बीच में थोड़ा गैप देकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को आगे की ओर जोड़ें, इसके बाद अपने हाथ को टी शेप तक ले जाएं। यह प्रक्रिया लगातार निर्धारित समय तक करें।
20-यार्ड स्प्रिंट
इस एक्सरसाइज को आठ बार दोहराना है। इसमें 20 यार्ड के अंदर आपको तेज गति से दौड़ लगानी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App