OMG शादी के पहले साल ये सोचती हैं लड़कियां
शादी के पहले साल कई बार परेशानियां ज्यादा गंभीर बन जाती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. घर में जब भी शादी की बातें चलती हैं तो घर के सारे सदस्य लड़कियों के तौर तरीके सिखाना शुरू कर देते हैं। सभी यही कहते हैं कि शादी का पहला साल बेहद कठिनाई से गुजरता है। अब कठिनाई तो होगी ही शादी के बाद दूसरे घर में लड़कियों को जाना होता है, नए घर के रिवाजों को अपनाना होता है, नए-नए लोगों से रिश्ते बनाने होते हैं। हर कुछ पहले से बिल्कुल अलग होता है। अगर शादी से पहले किसी की बातें सुनने की आदत न हो तो शादी के बाद अक्सर इन चीजों से चिढ़न शुरू हो जाती है, उस वक्त सिर्फ यही लगता है कि शादी करनी ही नहीं चाहिए थी। इसी तरह की कुछ बातें है जो अक्सर लड़कियां शादी के पहले साल अजीबोगरीब बातें सोचती हैं, जो कहीं न कहीं सच भी होता है। तो क्या आप जानना चाहेंगे शादी के पहले साल लड़की के दिमाग में किस तरह की बातें चलती हैं, आइए बताते हैं..
1. शादी से पहले तो ये लड़का अच्छा था, अब शादी के बाद गिरगिट की तरह रंग बदल लिया।
2. मुझे इस लड़के से शादी करनी ही नहीं चाहिए थी।
3. पता नहीं कौन से मुहुर्त में मैने इससे शादी के लिए हां कह दिया
4. आखिर मैंने इस लड़के से शादी ही क्यों की?
5. जॉब तो मैं भी करती हूं तो क्या घर खर्च के लिए मुझे उससे पैसे लेने चाहिए?
6. अब हर कुछ बर्दाश्त से बाहर है, क्या मुझे शादी यहीं तोड़ देनी चाहिए।
7. मेरे साथ होकर भी वह खुश नहीं रहता है, इसके पीछे की वजह..
8 जब भी हमारे बीच बहस होता है उसके चेहरे से मुस्कान मानो गायब ही हो जाता है। अब ऐसे में लोगों को आसानी से पता चल जाता है कि हम दोनों के बीच कुछ हुआ है।
9. एक्स ने भी मुझसे इस तरह से कभी बात नहीं की जैसे ये करता है
10. एक बार मैं मायके चले जाउं फिर वापस नहीं आउंगी।
11. इस बार घर जाउं तो भगवान मुझे बीमार कर देना मुझे इस परिवार में वापस नहीं आना है।
12. हे भगवान- इस घर में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। कोई मुझे पसंद नहीं करता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story