Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शारीरिक संबंध से महिलाएं अपनाएं ये तरीका, बीमारियों समेत टेंशन से रहेगी दूर

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ ऐसे टिप्स जान लें, जो आपको होने वाली परेशानियों से बचाएगा। यही नहीं, कई बीमारियों से भी आप सुरक्षित रहेंगी।

शारीरिक संबंध से महिलाएं अपनाएं ये तरीका, बीमारियों समेत टेंशन से रहेगी मुक्त
X
रिलेशनशिप

अगर आपको भी शारीरिक संबंधों के समय होने वाले असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है, अब परेशान न हों क्योंकि आज हम आपको संबंध बनाने के दौरान होने वाले दर्द की वजह और उसे कम करने के उपाय बता रहे हैं। जिससे आप संबंध का आनंद उठा पाएं।

शारीरिक संबंध के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के उपाय :




1. जब भी आप संबंध बनाने की शुरुआत करें, तो आपका स्ट्रेस फ्री होना बहुत जरुरी है। क्योंकि आपके स्ट्रेस में होने पर उसका नकारात्मक असर आपके शरीर पर पड़ता है। जिससे तरल पदार्थ का स्राव सही से नहीं हो पाता है। जिससे महिलाओं को दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर महिलाएं शर्म और असहज होने की वजह से शारीरिक संबंध को इंज्वॉय नहीं कर पाती है।




2. अगर आपकी यौनि यानि प्राइवेट पार्ट में रुखापन है, तो आपको संबंधों बनाते समय असहनीय दर्द हो सकता है। ऐसे में आप बाजार में उपलब्ध वॉटर बेस या जेल बेस लुब्रिकेंट या मॉश्चराइजर क्रीम का उपयोग कर सकती हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही लुब्रिकेंट और मॉश्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें वरना आप यौनि इंफेक्शन का शिकार हो सकती है। प्राइवेट पार्ट में रुखापन एलर्जी, इंफेक्शन और पौषण की कमी की वजह से होता है।




3. संबंध के समय दर्द को कम करने के लिए महिलाओं का सेक्स करने से पहले पेल्विक फ्लोर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद रहता है। इससे पेल्विक की मांसपेशियों में लचीलपन आता है। जिससे दर्द से राहत मिलती है और आप शारीरिक संबंध का आनंद ले पायेगीं।




4.संबंधों को इंज्वॉय करने का सबसे आसान तरीका है फोरप्ले का इस्तेमाल करना। फोरप्ले करने से महिलाएं संबंध को आगे बढ़ाने के लिए मेंटली और फिजीकली कंफर्टेबल हो जाती हैँ। साथ ही शरीर से तरल पदार्थ का स्राव होने लगता है। जिससे पुरुषों का अंग योनि में बिना दर्द के आसानी से प्रवेश कर पाता है।

5. संबंध बनाने से पहले महिलाओं का गर्म पानी से नहाना दर्द को कम करने में कारगर साबित होता है। इससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक रुप से रिलेक्स फील करती हैं, जिससे सेक्स को बिना किसी दर्द के इंज्वॉय कर पाती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story