क्यों लोग दूल्हा-दुल्हन की उम्र में रखते हैं अंतर
आपने बड़े-बुर्जुग से सुना भी होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 July 2017 2:48 PM GMT
माता-पिता अपनी लड़की की शादी के लिए लड़का बड़ी उम्र का देखते हैं।
वर-वधू की उम्र में 5-6 साल का अंतर रखते हैं। आपने बड़े-बुजुर्ग से सुना भी होगा। लड़का लड़की से उम्र में बढ़ा होना चाहिए।
क्या आपको पता है इसके पीछे के कारण, क्यों वर-वधू की उम्र में अच्छा खासा फर्क होना चाहिए?
आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में...
1. समझदार होना
- लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा मैच्योर होती हैं। एक ही उम्र के होने पर सोच मिलना मुश्किल होता है।
- सोच ना मिलने से झगड़े होते हैं।
2. सेंसिटिव होती है लड़कियां
- लड़कियां लड़को से ज्यादा इमोशनल होती हैं। उनको समझने और संभालने के लिए भी लड़का बढ़ा होना चाहिए।
3. उम्र में बड़ी दिखती हैं महिलाएं
- महिलाएं शादी के बाद हार्मोन में बदलाव होने से पुरुषों के मुकाबले बड़ी दिखने लगती हैं।
- इसलिए अपने पति से उम्रदराज न लगे, इसके पीछे का कारण यह भी है।
4. गुस्सा करना
- एक उम्र के होने पर किसी बात पर दोनों में बहस हो जाती है तो लड़ाई बढ़ने की ज्यादा संभावना होती है।
- दोनों में से कोई भी समझदारी से काम नहीं लेता।
इसे भी पढ़ें- अपने पार्टनर से एक्स की के बारे में बात करते समय इन बातों का रखें ध्यान
5. जिम्मेदारी
- लड़के उम्र में बड़े होने पर चीजों को सही तरह से संभाल लेते हैं। तो वो घर गृहस्थी के छोटे-बड़े कामों में मदद कर सकते हैं।
- एक उम्र के होने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story