एकतरफा प्यार के होते हैं ये साइड इफेक्ट
आप प्यार में इतने पागल हो जाते हो कि आपको उनमें कोई बुराई नहीं दिखती।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Aug 2017 1:19 PM GMT
जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपको उनके सिवा कुछ नहीं दिखता। प्यार का एहसास बुहत खुशनुमा होता है।
आप प्यार में इतने पागल हो जाते हो कि आपको उनमें कोई बुराई नहीं दिखती। उनकी हर चीज अच्छी लगती है।
लेकिन जब एकतरफा प्यार हो तो मुसीबत होना लाजमी है।
आप जैसा उनके लिए महसूस कर रहे हैं, जरूरी नहीं कि वो भी आपके लिए भी करें।
आइए आपको बताते हैं वन साइड प्यार के क्या हैं साइड इफेक्ट...
इसे भी पढ़ें- दूसरी बार प्यार होने पर भी, इंसान नहीं भुला पाता अपना पहला प्यार
कोशिश नाकाम होना
- जब आप प्यार में होते हैं तो उनको लुभाने की हर कोशिश करते हैं।
- जब आपकी कोई भी कोशिश सफल नहीं होती तो स्वाभिमान कम हो जाता है।
- आप समझने लगते हैं आप उनके काबिल नहीं हैं।
खुद की कीमत कम करना
- जब आपका प्यार वन साइड होता है तो आप खुद की कीमत गिरा लेते हैं।
- लड़का या लड़की सोचने लगते हैं वो प्यार के लायक नहीं है। कॉन्फिडेंट्स लेवल कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- 'आई लव यू' कहने से पहले अपने दिल से पूछ लें जरूर ये सवाल
दिल टूटना
- जब आप किसी को प्यार करते हैं, जरूरी नहीं वो भी आपको प्यार करें।
- आप उनको किसी और के साथ देखना पसंद नहीं करते हैं। इससे आपके दिल को चोट पहुंचती है।
- क्योंकि वो आप की बजाय किसी और को चुनते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story