नए कपड़े खरीदने के बाद जरूर करें ये काम, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत
नए कपड़े खरीदने के बाद ज्यादातर लोग उसे तुरंत ट्राई करने लगते हैं या नया कपड़ा ही पहनकर किसी फंक्शन में चले जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। नए कपड़े खरीदने के बाद आपको कुछ सावधानी बरतना चाहिए, नहीं तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 March 2018 8:59 AM GMT
नए कपड़े खरीदने के बाद ज्यादातर लोग उसे तुरंत ट्राई करने लगते हैं या नया कपड़ा ही पहनकर किसी फंक्शन में चले जाते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। नए कपड़े खरीदने के बाद आपको कुछ सावधानी बरतना चाहिए, नहीं तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आप जब भी नए कपड़े खरीदें या फिर बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदें तो उन्हें इस्तेमाल करने से पहले धुल लें। ऐसा करने से आप कई तरह कि स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सफेद बाल जल्द हो जाएंगे काले, अपनाएं ये आसान तरीका
स्किन इंफेक्शन होने का कारण
- कपड़े के धागे से लेकर कपड़ा बनने तक कई केमिकल्स का यूज होता है।
- पैकिंग से पहले कपड़ों की धुलाई होती है, लेकिन वह धुलाई सिर्फ लुक के लिए होती है।
- कपड़ों के लिए यूज हुए केमिकल्स आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचाए इसलिए नए कपड़ों को जरूर धोएं।
- शोरूम तक आने से पहले कपड़े कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरते हैं, जिससे इनमें गंदगी लगने और इंफेक्शन बढ़ने के चांसेस रहते हैं।
- शोरूम में आपसे पहले भी कई लोगों ने वह ड्रेस ट्राई की होगी, तो इस स्थिति में भी स्किन इंफेक्शन हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story