Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि इस वजह से लड़कियां लगाती हैं ''Red Lipstick''

लड़कियां अपनी खूबसूरती पर बहुत ध्यान देती हैं। आपने ज्यादातर लड़कियों को रेड लिपस्टिक लगाए हुए देखा होगा, लेकिन लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए नहीं बल्कि अपने पार्टनर को अट्रैक्ट करने के लिए रेड लिपस्टिक लगाती हैं।

खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि इस वजह से लड़कियां लगाती हैं Red Lipstick
X

लड़कियां अपनी खूबसूरती पर बहुत ध्यान देती हैं। आपने ज्यादातर लड़कियों को रेड लिपस्टिक लगाए हुए देखा होगा, लेकिन लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए नहीं बल्कि अपने पार्टनर को अट्रैक्ट करने के लिए रेड लिपस्टिक लगाती हैं।

अगर आपने नोटिस किया हो तो लड़कियां जब भी पार्टनर से मिलने जाती हैं, तो ज्यादातर रेड लिपस्टिक ही लगाती हैं। इसके पीछे वजह यही है कि वह अपने पार्टनर को अपनी तरफ अट्रैक्ट करना चाहती हैं।

दरअसल, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च हुई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। रिसर्च में 50 पुरुषों को शामिल किया गया और उनसे कुछ सवाल किए गऐ।

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक निखार बनाए रखने के लिए अपनाएं मेकअप का ये तरीका

इसके बाद पाया गया कि जब कोई लड़की होंठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाती है, तो लड़के उसके होठों से कम से कम 7 सेकेंड तक अपनी नजर नहीं हटा पाते।

इसके अलावा रिसर्च में यह भी पाया गया कि एक सेकेंड से भी कम लगभग 0.95 सेकेंड तक पुरुषों की नजरें लड़की की आंखों पर टिकी रहती हैं। वहीं 0.85 सेकेंड तक लड़कियां अपने खूबसूरत बालों के कारण लड़कों को अपनी ओर अट्रैक्ट करके रखती हैं।

रिसर्च के नतीजों के मुताबिक जो लड़कियां मेकअप नहीं करती हैं, वह सिर्फ 2.2 सेकेंड तक ही लड़कों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाती हैं। इसके बाद 2.97 सेकेंड अपनी आंखों और 2.77 सेकेंड अपनी खूबसूरत नाक के कारण लड़कों को अट्रैक्ट करती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story