लव ट्रायंगल में किसको होता है फायदा, जानिए
आजकल रिलेशनशिप का चलन जो चल रहा है वो एक तरह से टाइम पास हो गया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जब किसी को प्यार होता है तो सारी दुनिया एक तरफ और प्यार करने वाले दूसरी तरफ होते हैं। उन्हें प्यार के सिवा कुछ नहीं दिखता। सच्चे प्यार की कहानी आपने सुनी तो पहले बहुत होंगी लेकिन आजकल रिलेशनशिप का चलन जो चल रहा है वो एक तरह से टाइम पास हो गया है।
इसे भी पढ़ें- आमतौर पर लड़कियां शादी से बचने के लिए बनाती हैं ये बहाने
सच्चे प्यार की दास्तान पहले ही सुनने को मिलती थी। अब सब मजे लेने या अकेली जिंदगी से बेहतर टाइम पास के लिए पार्टनर बना लेते हैं। चाहे वो लड़का हो या लड़की। लव स्टोरी में अगर लव ट्रायंगल आ जाए तो रिलेशनशिप में दरार आई ही जाती है। लेकिन इस लव ट्रायंगल में किसको फायदा होता है बात करें तो चाहे लड़का हो या लड़की इसका यंगस्टर्स लुत्फ उठाते हैं।
लव ट्रायंगल
एक रिश्ते में होते हुए भी आपको किसी दूरे इंसान से बेइंतहा मोहब्बत हो जाए और आपका दिल उसके लिए भी धड़कने लगे तो धोखा देने वाली बात हो जाती है।
लड़के की नज़र से देखा जाए तो जब एक गर्लफ्रेंड कभी नाराज हो जाए तो वो दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता सकता है। धूमने और इससे उसे कोई इस बात का अहसास भी नहीं होगा कि उसके साथ कुछ हुआ है।
लड़की की बात करें तो अपने पहले से बने पार्टनर के साथ-साथ अपने दूसरे व्बॉयफ्रेंड के साथ भी जिंदगी के मजे ले सकती हैं। लड़कियों को शॉपिंग का बहुत शौक होता है वो उनसे इस चीज का भी फायदा उठा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- जानलेवा न बन जाए कहीं 'एकतरफा इश्क'
परेशानियां
लेकिन कुछ भी कहे एक रिलेशन में रहते हुए यदि आप किसी तीसरे के प्रति आकर्षित हो रहे हैं तो कुछ भी सोच समझकर करें। आगे जाकर यही चीजे इंसान को फंसा देती हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story