फलों को सही समय पर खाना होता है फायदेमंद, गलत समय पर खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी
कोई भी फल अगर सही समय पर खाया जाए तभी वह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर फलों को समय से न खाया जाए तो वह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि फलों में तो काफी पौष्टिकता होती है फिर ये सेहत के लिए नुकसानदायक कैसे हो सकते हैं।

कोई भी फल अगर सही समय पर खाया जाए तभी वह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर फलों को समय से न खाया जाए तो वह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि फलों में तो काफी पौष्टिकता होती है फिर ये सेहत के लिए नुकसानदायक कैसे हो सकते हैं।
दरअसल फल सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं लेकिन इनको गलत समय पर खाने से सेहत को फायदा नहीं होगा।
फल ऐसी चीजें हैं जो सेहत को तभी फायदा पहुंचाते हैं, जब उन्हें सही समय पर खाया जाए। जानें इन फलों को खाने का सही समय-
यह भी पढ़ें: मानसून में इंफेक्शन के रहते हैं ज्यादा चांसेस, रखें इन बातों का ध्यान
अनार
अनार को हमेशा सुबह के समय ही खाना चाहिए। सुबह अनार खाने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है। दोपहर या रात में अनार खाने से फायदा नहीं होता है।
पपीता
ज्यादातर लोगों को पपीता खाना अच्छा लगता है। पपीता खाने का सही समय है कि इसे सुबह के नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले खाने से ही फायदा मिलता है।
संतरा
संतरा कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरे के सेवन से गैस हो सकती है। इसे दोपहर के बाद खाने से फायदा होता है।
अंगूर
ज्यादातर लोगों को अंगूर खाना भी पसंद होता है। इस वजह से लोग 1-2 अंगूर कभी भी खा लेते हैं। अंगूर को खाली पेट खाने से फायदा होता है।
केला
सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले केला नहीं खाना चाहिए। इन दोनों स्थितियों में केला खाने से गैस और अपच की दिक्कत हो जाती है। आप केला दोपहर के लंच के बाद खा सकते हैं। इस समय केला खाना फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: फैमिली प्लानिंग के बाद भी गर्भधारण में आ रही है दिक्कत तो इन बातों पर करें गौर
आम
आम ऐसा फल है जिसे किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि खाना खाने के 1 घंटे पहले या बाद ही आम खाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App