बदलते मौसम में इन खानों को दें तरजीह
अगर सेहत पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बीमारी का भी मोड़ ले लेती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. फरवरी के महीने से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। कहा जाए तो गर्मी आना शुरू हो जाती है। ऐसे में लोगों की सेहत पर असर आमतौर पर पड़ता है। खाने के मामले में अगर सेहत पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बीमारी का भी मोड़ ले लेती हैं। जो जिंदगी के लिए कभी-कभी घातक हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं बदलते मौसम में क्या खाया और क्या पीया जाना चाहिए...
इसे भी पढ़ें- शहद में डूबा हुआ लहसुन बचा सकता है आपकी ''जान''
1. सब्जियां
सब्जियां और फल भरपूर सब्जियां खाने से सेहतमंद रहते हैं। गाजर, मूली, टमाटर और हरी सब्जियां जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में खानी चाहिए। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
2. फल
फलों में भी भरपूर मात्रा में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। हर किसी को हर तरह के फल खाने चाहिए। इनमें कैलोरी कम होती है और हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। गाजर, शकरकंद, टमाटर का अधिक मात्रा में सेवन करें, ताकि शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मिल सकें।
3. अदरक वाली चाय पिएं
अदरक वाली गर्म चाय बदलते मौसम में बहुत फायदेमेंद है। जो शरीर को तंदुरुस्त रखती है।
4. डेयरी
दूध, दही और पनीर में अच्छे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं। आप दूध, दही, पनीर आदि चीज में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। दूध रात को खाने के बाद गर्म करके ले सकते हैं। इनके लगातार सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
इसे भी पढ़ें- सेब ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं बड़े फायदे
5. आंवला
बदलते हुए मौसम में आंवला बहुत फायदा करता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। इसमें विटामिन-सी की काफी मात्रा पाई जाती है जो कि एक अच्छा एंटी-ऑक्सिडेंट है। आंवला बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आंवले के नियमित सेवन से संक्रमण की बीमारियां नहीं होतीं। पाचन शक्ति सही बनी रहती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story