High Blood Pressure: जानलेवा होगी हाइपरटेंशन की समस्या, जानें इसकी सभी स्टेज और बचाव के उपाय
आजकल के समय में हाई ब्लड प्रेशर बहुत आम समस्या बन गई है, लेकिन हमें इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।
Know Important Detail About High Blood Pressure: हम सभी अपनी जिंदगियों में बहुत बिजी रहते हैं। बिगड़ते लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और कई बार डिप्रेशन के कारण इंसान को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो जाती है। आजकल कम उम्र में ही लोग ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। बता दें कि अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो यह आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई रहने की वजह से हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है, राहत की बात ये है कि इस समस्या को दवाईयों के बिना भी कंट्रोल किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस समस्या के कारण और बचाव के लिए बेहतरीन उपाय बताएंगे।
हाई ब्लड प्रेशर क्या है और इसकी स्टेज
ब्लड प्रेशर की समस्या में शरीर का ब्लड फ्लो असंतुलित होने लगता है। इसके कारण इंसान के शरीर और सेहत पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। ब्लड प्रेशर की स्थिति तब आती है, जब ह्रदय सामान्य रूप से शरीर के सभी अंगों में ब्लड फ्लो करता है। इस स्थिति को सामान्य ब्लड प्रेशर कहा जाता है। वहीं, ब्लड सर्कुलेशन में आने वाली समस्याओं को ब्लड प्रेशर की समस्या कहते हैं। ब्लड प्रेशर की बीमारी दो तरह की होती है- एक हाई ब्लड प्रेशर और दूसरा लो ब्लड प्रेशर। इसे हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं और लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन कहते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और स्टेज
उच्च रक्तचाप की समस्या में विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण हाई बीपी का आसानी से पता नहीं चल पाता है, लेकिन इसके कुछ आम लक्षण हैं, जिनके बारे में नीचे बताने जा रहे हैं।
सिरदर्द
घबराहट
बहुत ज्यादा पसीना आना आदि।
इस गंभीर बीमारी के हैं 4 स्टेज
स्टेज 1: प्री-हाइपरटेंशन: इसमें ब्लड प्रेशर 120/80-139/89 के बीच होता है।
स्टेज 2: माइल्ड हाइपरटेंशन: इसमें ब्लड प्रेशर 140/90-159/99 की रेंज में होता है।
स्टेज 3: मध्यम उच्च रक्तचाप: इसमें ब्लड प्रेशर की सीमा 160/110-179/109 है।
स्टेज 4: गंभीर उच्च रक्तचाप: इसमें ब्लड प्रेशर 180/110 या उससे भी ज्यादा हो।
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए टिप्स
- केले का सेवन: केला बाजारों में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है। यह बहुत ही आम, लेकिन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।
- डार्क चॉकलेट: डार्क चाॅकलेट हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन सजे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो जाती है।
- कीवी का सेवन: कीवी खाने से ब्लड में प्लेटलेटस बढ़ जाती हैं। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

Harsha Singh
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दौरान ही कुछ वेबसाइट्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। अब बीते करीब एक साल से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। पढ़ना, लिखना और नई चीजे एक्स्प्लोर करना पसंद है।