Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Weekend Destination : इन शानदार डेस्टिनेशन पर फैमिली संग बितायें कुछ खास पल, स्ट्रेसफुल लाइफ से मिलेगा ब्रेक

Weekend Destination : सर्दियों के मौसम आते ही अक्सर लोग अपना वीकेंड प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। कई लोग दोस्तों के साथ पहाड़-जंगल की तरफ निकल जाते हैं। लेकिन फैमिली के साथ जाने के लिए काफी सोच- विचार करना पड़ता है। अगर अपने फैमिली के साथ शानदार डेस्टिनेशन का लुत्फ उठाना चाहते है, तो इन खास जगहों के लिए टूर प्लान बनाए।

इन शानदार डेस्टिनेशन पर फैमिली संग बिताए कुछ खास पल, स्ट्रेसफुल लाइफ से मिलेगा ब्रेक
X
इन शानदार डेस्टिनेशन पर फैमिली संग बिताए कुछ खास पल

Weekend Destination : सर्दियों के मौसम आते ही अक्सर लोग अपना वीकेंड प्लान बनाना शुरू कर देते है। कई लोग दोस्तों के साथ आसानी से पहाड़-जंगलों में घूमने निकल जाते हैं। लेकिन फैमिली के साथ जाने के लिए काफी सोच- विचार करना पड़ता है। वहीं दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए कोई टूर प्लान या स्पेशल जगह को ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती है।

बस दोस्त इकठ्ठे हुए और घूमने निकल पड़े। लेकिन कुछ लोग अपने फैमिली से ज्यादा दोस्तों के बीच घुमना पसंद करते हैं। जिसे काफी जगहों को लेकर उलझ जाते हैं। अक्सर फैमिली संग टूर पर जाने के लिए प्लान तो बन जाते हैं। लेकिन टूर प्लेस का तय नहीं कर पाते हैं। अगर अपने फैमिली के साथ शानदार डेस्टिनेशन का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इन खास जगहों के लिए टूर प्लान बनायें जो आपके टूर को यादगार बना देगा।

यें हैं पांच शानदार डेस्टिनेशन

मुन्नार (केरल) - मुन्नार केरल के सबसे सुंदर और लोकप्रिय हिल-स्टेशनों में से एक माना जाता है। यहां की हरियाली वादियों और घाटी से घिरे हिल स्टेशन काफी अदभूत नजारा पेश करती है। यहां की मनमोहक वादियां और चाय बगान की खुशबू दूर- दूर तक आपको महक देगी। यह हिल स्टेशन के साथ अपने चाय सम्पदा, हरे-भरे हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप छुट्टी मनाने के लिए मुन्नार जाएं तो एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, सलीम अली पक्षी अभयारण्य और चाय बागान देखना ना भूलें।


लोनावला- यह महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है, जो अपनी खूबसूरती और आकर्षक गुफाओं के कारण विश्व भर में मशहूर हैं। लोनावाला को सहयाद्रि श्रेणी का गहना भी कहा जाता है। लोनवला में कारला गुफाएं, भाजा की गुफाएं, बेडसा की गुफाएं आदि का आंनद उठा सकते है। इसके अलावा यहाँ की शांत जलवायु, शांत वातावरण और स्वच्छ हवा लोनावाला को छुट्टी बिताने के लिए एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। लोनावला अपने प्राकृतिक दृश्यों, आकर्षक गुफाओं और शांत झीलों की वजह से पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया है।


पुष्कर- इस शहर को राजस्थान के गुलाब उद्यान के रूप में जाना जाता है। पुष्कर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और धर्माभिमानियों के लिए पाँच पवित्र धामों में से एक माना जाता है। साथ ही पुष्कर अपने वार्षिक पुष्कर ऊंट मेले के लिए भी प्रसिद्ध है, जो नवंबर के महीने में आयोजित किया जाता है। यह पवित्र शहर अपने कई मंदिरों के लिए दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।


ईटानगर- हिमालय के उत्तरी छोर पर स्थित इटानगर एक प्राकृतिक स्वर्ग माना जाता है। इस शहर की विरासत और आदिवासी संस्कृति दशकों पुरानी है, जो अभी भी बरकरार है। यहां की नदियां और घाटियां पर्यटकों को खूब लुभाती हैं। इसके अलावा इटा-किला, पौराणिक गंगा झील, नदियां देखते ही मनमोहक हो उठने लगता है।


चेरापूंजी- मेघालय की राजधानी शिलांग के पास स्थित यह जगह बेहद खूबसूरत है। चेरापूंजी एशिया की सबसे साफ जगहों में देखा जाता है। देश में सबसे ज्यादा बारिश इसी जगह पर देखी जाती है, जिससे यहां का मौसम में हमेशा हरियाली बना रहता है। इसके अलावा कई बड़ी और पुरानी गुफाओं के लिए भी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना है।




और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story