वट सावित्री पर हाथों को दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो लगाएं ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
वट सावित्रि का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
इस खास मौके पर महिलाएं पूजा-पाठ के साथ सुहागिनों का श्रृंगार भी करती हैं और व्रत करने के लिए अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं।
ऐसे में अगर आप वट सावित्री पर व्रत रखने जा रही हैं और मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन सर्च कर रही हैं। तो अपनी तलाश को खत्म करिए और यहां मेहंदी की सबसे लटेस्ट डिजाइन को एक बार जरूर देखिए।
अगर आप व्रत सावित्री पर भरी-भरी या बिल्कुल हल्की मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं, तो इस तरह आप फूल फिंगर डिजाइन और हाथ पर बेल बनवा सकती हैं।
इन दिनों जियोमीट्रिक मंडला और कैरी डिजाइंस सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं। ऐसे में अगर आपके पास वक्त कम है, तो आप फ्रंट और बैक हैंड पर खूबसूरत बेल बनवा सकती हैं। ट
अगर आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं, तो आप इस फूल हैंड मेहंदी डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। इस डिजाइन के बीच में आप पिया के नाम की मेहंदी भी लगवा सकती हैं।
जाल मेहंदी डिजाइन गोरे लोगों पर काफी खूबसूरत लगती है। इसे डिजाइन को आप बैक हैंड पर ट्राई कर सकती हैं और ये ट्रेंड ब्राइडल लुक में ज्यादा देखने को मिल रहा है।