Mothers Day 2024: मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों पर मां को कराएं सैर

10 May 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 12 मई को मनाया जाएगा।

ऐसे में अगर आप अपनी मां को इस बार कुछ स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो उन्हें कहीं ट्रिप पर लेकर जाएं।

पहाड़ो पर हर कोई घूमने जाता है। लेकिन इस बार आप मदर्स डे पर अपनी मां को मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों पर लेकर जाएं। जहां उन्हें काफी अच्छा लगेगा। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारें में...

मदर्स डे पर आप अपनी मां को मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह ओंकारेश्वर मंदिर ले जा सकते हैं। यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है और इसके साथ ही कई खूबसूरत चीजें भी हैं।

इसके अलावा आप अपनी मां को उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी करवा सकते हैं। यहां जाकर आपकी मां बेहद खुश हो जाएंगी। इसके साथ ही आप ओरछा, कान्हा नेशनल पार्क समेत कई जगह पर ले जा सकते हैं।

मदर्स डे पर अपनी मां को झीलों की नगरी भोपाल भी घुमा सकते हैं। इस दिन को आप काफी यादगार बना सकते हैं। भोपाल में आप मां के साथ लेक व्यू, केरवा डैम, गोहर महल, शौकत महल, भीम बेटका जैसी जगहों पर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में आपने मांडू का नाम तो सुना ही होगा। अगर नहीं सुना है तो एक बार अपनी मां के साथ जरूर जाएं। इस शहर में जहाज महल, रूपमती महल, रेवा कुंड और तवेली महल जैसे कई शानदार प्लेस है। जहां आप अपनी मां को घुमा सकते हैं।