Eyes Care Tips: आंखों के नीचे डार्क सर्कल को मिनटों में करें गायब

23 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीकों को अपनाते है लेकिन उनके बावजूद भी डार्क सर्कल खत्म नहीं होते हैं।

तो चलिए आज हम आपको काले घेरे दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आप भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सबसे पहले एक आलू लें और उसे मिक्सर की मदद से पीस लें। अब इसमें कॉफी पाउडर मिलाएं।

इसके बाद इस पैक को आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

इसके साथ ही अगर आप आंखों के आसपास की सूजन या डार्क सर्कल से छुटकारा पाना चाहते है तो इसके लिए आप आलू को पीस कर उसका रस निकाल लें।

अब 3 चम्मच आलू का रस लें और उसमें शहद मिलाएं। इसके बाद इसे अपने आंखों के नीचे के एरिया पर उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मालिश करें।

इसे करीब 2 मिनट तक ऐसे ही करें। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक यूं ही रहने दें और आंखों को ठंडे पानी से धो लें। आप इस तरीके को हफ्ते में 3 बार लगा सकती हैं।