Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ग्लोइंग स्किन के लिए तरबूज से बनाएं फेस पैक, चेहरा दिखेगा प्यारा-प्यारा

इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है क्योंकि कई तरह की स्किन प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती हैं। केमिकल बेस्ड क्रीम, कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से भी बहुत फायदा नहीं होता है। आप चाहें तो वाटरमेलन से बने होममेड फेस पैक्स के इस्तेमाल से भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए तरबूज से बनाएं फेस पैक, चेहरा दिखेगा प्यारा-प्यारा
X

इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है क्योंकि कई तरह की स्किन प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती हैं। केमिकल बेस्ड क्रीम, कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से भी बहुत फायदा नहीं होता है। आप चाहें तो वाटरमेलन से बने होममेड फेस पैक्स के इस्तेमाल से भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस बारे में वेलनेस एक्सपर्ट खुशबू जैन पूरी जानकारी दे रही हैं।

तरबूज यानी वाटरमेलन में बहुत से न्यूट्रीएंट्स होते हैं। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो स्किन को हील करने का काम करता है।

यह स्किन की एंटी-ऑक्सीडेंट्स की कमी को भी पूरा करता है। इससे स्किन अच्छे से टोन होती है, एक्सफोलिएट होती है।

यह भी पढ़ें: स्किन के लिए टमाटर के फायदे हैं अनेक, ऐसे इस्तेमाल से मिलेगा पार्लर जैसा लुक

इससे बने फेस पैक्स, सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते हैं। साथ ही स्किन को मॉयश्चराइज भी करते हैं।

इस तरह देखा जाए तो तरबूज स्किन के लिए बहुत यूजफुल है। आप भी इससे बने होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

होम-मेड पैक्स

  • एक टेबल स्पून तरबूज के जूस में एक चम्मच प्लेन ग्रीक योगर्ट मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए अप्लाई करें। दही में मौजूद लेक्टिक एसिड और एंजाइम्स से स्किन एक्सफोलिएट होगी, साथ ही मॉयश्चराइज भी होगी।
  • एक चम्मच तरबूज के जूस में एक चम्मच एवोकाडो का पल्प मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पैक एंटी एजिंग में बहुत मददगार होता है।
  • तरबूज के जूस को एक बॉटल में भरकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर तरबूज के इस जूस में रूई के फाहे को डुबोएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस नेचुरल टोनर में गुलाब जल और तुलसी के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं, ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है।

यह भी पढ़ें: ये है भारतीय नारी के 32 श्रृंगार, जानें इनकी विशेषताएं

स्पा-स्क्रब में यूजफुल

आजकल स्पा में लगभग हर तरह के फलों का इस्तेमाल होता है। फ्रेश फ्रूट्स के पल्प को कई अलग-अलग स्पा में इस्तेमाल किया जाता है। वाटरमेलन स्पा में इसके जूस और एसेंशियल ऑयल से चेहरे पर मसाज की जाती है।

इसके बाद फेस पर मास्क लगाया जाता है। विटामिंस से भरपूर यह मास्क स्किन को सनबर्न से बचाता है। तरबूज से किए जाने वाले फुल बॉडी स्क्रब से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, टॉक्सिंस रिमूव होते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story