छुट्टी पर कुछ अलग BreakFast है खाना, तो क्रिस्पी और सॉफ्ट Tava Dhokla का उठाएं लुत्फ
अगर नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन है, तो ऐसे में लोग नमकीन या कचौड़ी खानी पसंद करते हैं। अगर आपको गुजरात को ढोकला खाना पसंद है, तो क्यों न ऐसे में झट से तैयार होने वाले तवा ढोकला रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Nov 2018 10:46 AM GMT
अगर नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन है, तो ऐसे में लोग नमकीन या कचौड़ी खानी पसंद करते हैं। अगर आपको गुजरात को ढोकला खाना पसंद है, तो क्यों न ऐसे में झट से तैयार होने वाले तवा ढोकला रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको कुछ ही मिनटो में बनने वाले क्रिस्पी और सॉफ्ट Tawa Dhokla Recipe बता रहे हैं। इसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : घर पर सर्दियों में बनाएं 'सोयाबीन लड्डू', शरीर रहेगा हेल्दी, ये है रेसिपी
यह भी पढ़ें : Tasty Sponge Cake से बच्चों की पार्टी को बनाएं स्पेशल
तवा ढोकला रेसिपी
1. सबसे पहले एक बॉउल में सूजी, बेसन, दही और पानी को मिलाते हुए एक घोल बनाएं।
2. इस घोल को लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
3. अब तैयार घोल में मटर,भुट्टे के दाने,हल्दी, लाल मिर्च, नींबू का रस और हरी मिर्च को मिलाएं।
4. इसके बाद तैयार घोल में बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
5. इसके बाद एक चम्मच की मदद से ढोकले के घोल को ढोकले के स्टैंड में डालें और ढककर लगभग10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
6. अब एक पैन या तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करें फिर उसमें जीरा, राई और तिल को डालकर भून लें।
7. इसके बाद तैयार ढोकले को हल्के गर्म तवे पर ढोकले को निकालें और उस पर ऊपर सें भूने हुए जीरा, राई और तिल का छोंक लगाएं।
8. अब तवा ढोकले को प्लेट में निकालें और सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story