Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेसिपी: बच्चों को ऐसे खिलाएं हरी सब्जियां, घर पर मिनटों में बनाएं ''वेजिटेबल सैंडविच''

वेजिटेबल सैंडविच ब्रेकफास्ट या चाय के टाइम स्नैक्स के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इतना ही नहीं वेजिटेबल सैंडविच बच्चों के लिए काफी फायदेमंद भी रहेगा। वेजिटेबल सैंडविच के माध्यम से आप बच्चों को हरी सब्जियां खिला सकती हैं और एक तरह के सैंडविच से आपका टेस्ट भी चेंज हो जाएगा।

रेसिपी: बच्चों को ऐसे खिलाएं हरी सब्जियां, घर पर मिनटों में बनाएं वेजिटेबल सैंडविच
X

वेजिटेबल सैंडविच ब्रेकफास्ट या चाय के टाइम स्नैक्स के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इतना ही नहीं वेजिटेबल सैंडविच बच्चों के लिए काफी फायदेमंद भी रहेगा। वेजिटेबल सैंडविच के माध्यम से आप बच्चों को हरी सब्जियां खिला सकती हैं और एक तरह के सैंडविच से आपका टेस्ट भी चेंज हो जाएगा।

वेजिटेबल सैंडविच फटाफट बनने वाला नाश्ता है, जिसे आप जल्दी से मेहमानों के लिए या फिर बच्चों की टिफिन के लिए भी बना सकती हैं। जानें वेजिटेबल सैंडविच की रेसिपी-

वेजिटेबल सैंडविच के लिए सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 8
  • तेल- 2 बड़ा चम्मच
  • लहसुन- 3-4 कली (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- एक (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- एक (बारीक कटी हुई)
  • मैदा- एक बड़ा चम्मच
  • दूध- आधा कप
  • चीज- एक कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • इटैलियन पिज्जा सिजिनिंग
  • बटर- फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: अगर नहीं पसंद है लौकी की सब्जी तो ऐसे बनाएं क्रिस्पी 'लौकी का पराठा'

ऐसे बनाएं

  • वेजिटेबल सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर् करें और उसमें प्याज डालकर भूनें।
  • प्याज पक जाने के बाद शिमला मिर्च डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और इटैलियन सिजनिंग डालकर मिलाते हुए एक बाउल में निकालें।
  • फिर से पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर मैदा हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • मैजा भुन जाने के बाद अब मैदे में धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नमक, काल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और चीज डाल लें।
  • अब इस मिक्सचर में फ्राई की हुई सब्जियां डालें और अच्छे से मिलाते हुए गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर तैयार मिक्सचर लगाते हुए फैलाएं और दूसरा ब्रेड स्लाइस रख दें।
  • तवे पर बटर डालकर सैडविच को दोनों तरफ सेंक लें।
  • इस तरह तैयार है वेजिटेबल सैंडविच, सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story