Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी में बच्चों का मूड रिफ्रेश करने के लिए ऐसे बनाएं ''चीज सैंडविच''

शाम को चाय के साथ कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन होता है। आज हम आपको वेजीटेबल चीज सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं। शाम के नाश्ते के लिए वेजीटेबल चीज सैंडविच परफेक्ट डिश है, जिसका मजा आप चाय के साथ आराम से ले सकते हैं। वेजीटेबल चीज सैंडविच खाने में बहुत फायदेमंद साबित होगी।

गर्मी में बच्चों का मूड रिफ्रेश करने के लिए ऐसे बनाएं चीज सैंडविच
X

शाम को चाय के साथ कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन होता है। आज हम आपको वेजीटेबल चीज सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं। शाम के नाश्ते के लिए वेजीटेबल चीज सैंडविच परफेक्ट डिश है, जिसका मजा आप चाय के साथ आराम से ले सकते हैं। वेजीटेबल चीज सैंडविच खाने में बहुत फायदेमंद साबित होगी।

जैसा कि नाम से जाहिर हो रहा है कि यह चीज सैंडविच कई वेजीटेबल्स से मिलकर बनाई जाती है और इसका चीज फ्लेवर बच्चों को बहुत पसंद आएगा। ये डिश बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट नाश्ता साबित होगा। जानें रेसिपी-

'वेजीटेबल चीज सैंडविच' के लिए सामग्री

  • ताजा दही: 250 ग्राम
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: 1
  • कसा गाजर: 1
  • बारीक कटा हरा प्याज: 1 टेबल स्पून
  • ब्रेड स्लाइस: 6
  • बटर: 1 टेबल स्पून
  • काली मिर्च पावडर: 1/4 टी स्पून
  • चाट मसाला: 1/2 टी स्पून
  • चीज क्यूब्स: 2
  • नमक: स्वादानुसार

विधि

  • दही को एक मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें।
  • पानी निकल जाने पर एक बर्तन में निकालें।
  • अब सभी सब्जियां और मसाले और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
  • ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर दें।
  • सभी ब्रेड स्लाइस पर दोनों तरफ बटर लगाकर एक तरफ रखें।
  • एक स्लाइस पर तैयार दही का मिश्रण फैलाएं।
  • ऊपर से चीज कसें। ऊपर दूसरा स्लाइस रखें।
  • इसी तरह दूसरे सैंडविच भी तैयार करें।
  • अब एक-एक कर सैंडविच को तवे पर सेंक लें।
  • वेजीटेबल चीज सैंडविच काटकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story